कोयंबटूर

गला रेत कर महिला की हत्या

Women murdered शहर के नुंडीमैड इलाके में एक ( tamil nadu ) महिला की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर से ही बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 Jul 2019, 2:11 PM IST
murder in ooty
गला रेत कर महिला की हत्या

ऊटी. शहर के नुंडीमैड इलाके में एक महिला की गला रेत कर हत्या का मामला सामने आया है। महिला का शव उसके घर से ही बरामद हुआ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक उमा (43 ) पिछले कई सालों से पति से अलग होने के बाद अपने दो बेटों के साथ मकान में रह रही थी। महिला का बड़ा बेटा उमा शंकर कोयम्बत्तूर में काम करता है Ooty जबकि छोटा बेटा अभिषेक ऊटी के ही एक होटल में रात की पाली मेें काम करता है। मंगलवार दोपहर अभिषेक ड्यूटी के बाद जब घर लौटा तो मां का शव देखा। उसने पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस अधीक्षक कलैसेल्वम ने भी मौके का मुआयना किया। Coimbatore अपराधियों का पता लगाने के लिए पुलिस ने मौके पर श्वान दस्ते को भी बुलाया। पुलिस ने मामले की जांच के लिए टीम गठित की है।