क्रिकेट

बगावत पर उतारू थे सहवाग, अरुण जेटली के कहने पर हुए थे शांत, पढ़ें- पूरा मामला

अरुण जेटली का वकालत, राजनीति के अलावा क्रिकेट से भी रहा अटूट रिश्ता।
less than 1 minute read
Aug 24, 2019
arun_jaitley_with_virendra_sehwag.jpg

नई दिल्ली। लंबे समय तक बीमार रहने के बाद बीजेपी के कद्दावर नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली का शनिवार को निधन हो गया। जेटली नौ अगस्त से एम्स में भर्ती थे, शनिवार को उन्होंने 12:07 बजे अंतिम सांस ली।

जेटली केवल वकालत और राजनीति तक ही सीमित नहीं थे। उनका क्रिकेट में भी अटूट नाता रहा। उनके निधन पर पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने उनसे जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया।

अरुण जेटली कई वर्षों तक दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ( डीडीसीए ) के अध्यक्ष भी रहे। इस दौरान उनका दिल्ली के क्रिकेटर्स के खासा लगाव रहा। इन्हीं में से एक वीरेंद्र सहवाग भी रहे।

सहवाग के करियर में एक समय ऐसा भी आया जब उनके डीडीसीए के साथ रिश्तों में कुछ खटास आ गई। मामला यहां तक बढ़ गया कि सहवाग ने दिल्ली छोड़कर हरियाणा के लिए खेलने का मन बना लिया।

सहवाग के हरियाणा की ओर से खेलने की तैयारी भी चुकी थी, तभी ये बात अरुण जेटली को पता चली तो उन्होंने सीधे वीरेंद्र सहवाग से बात की और उन्हें दिल्ली नहीं छोड़कर जाने के लिए मनाया।

अरुण जेटली के निधन पर वीरेंद्र सहवाग ने दुख जाहिर किया। उन्होंने कहा कि जेटली ने दिल्ली से कई क्रिकेटर्स को भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिलाने में अहम भूमिका निभाई है।

Updated on:
24 Aug 2019 05:36 pm
Published on:
24 Aug 2019 04:45 pm