क्रिकेट

बांग्लादेश क्रिकेट बढ़ा विवाद, BCB डायरेक्टर ने पर कतरने के बाद विरोध में दिया इस्तीफा

BCB Director Amjad Hussain resigned: मीडिया कमेटी के चेयरमैन पद से हटाए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के डायरेक्टर अमजद हुसैन ने विरोध में इस्‍तीफा दे दिया है। उनकी जगह बीसीबी ने मोहम्मद मोखसेदुल कमाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
2 min read
Mar 24, 2026
BCB Director Amjad Hussain resigned
BCB के डायरेक्टर पद से इस्‍तीफा देने के बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस करते अमजद हुसैन। (फोटो सोर्स: cricbuzz)

BCB Director Amjad Hussain resigned: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के डायरेक्टर अमजद हुसैन ने मीडिया कमेटी के चेयरमैन पद से हाल ही में हटाए जाने के बाद विरोध के तौर पर इस्तीफा दे दिया है। अमजद ने बोर्ड को अपना इस्तीफा तब सौंपा, जब बीसीबी ने घोषणा की कि डायरेक्टर मोहम्मद मोखसेदुल कमाल बोर्ड की मीडिया और संचार कमेटी के नए चेयरमैन बन गए हैं। बीसीबी ने एक बयान में कहा कि पहले कमेटी के वाइस चेयरमैन के तौर पर काम कर चुके मिस्टर कमाल अब अमजद हुसैन की जगह लेंगे। अमजद हुसैन अक्टूबर 2025 से यह जिम्मेदारी निभा रहे थे।

'मेरा इस्तीफा मेरा विरोध'

क्रिकबज को अमजद ने बताया कि मुझे नहीं पता कि मुझे मेरे पद (बीसीबी मीडिया कमेटी के चेयरमैन के तौर पर) से क्यों हटाया गया और मेरी क्या कमियां हैं? उन्होंने मेरी जगह किसी और को लाने का फैसला किया। इसके बाद मैंने बोर्ड से इस्तीफा देने का फैसला कर लिया।

उन्होंने आगे कहा कि आप कह सकते हैं कि मेरा इस्तीफा मेरा विरोध है। हालांकि उन्‍होंने विवादित बीसीबी चुनाव के बारे में सीधे तौर पर आलोचना करने से परहेज किया, लेकिन उन्होंने चुनाव में लोगों की भागीदारी से जुड़ी चिंताओं को स्वीकार किया।

'ऐसा पहले कभी नहीं हुआ'

एक अचानक बुलाई गई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया से बात करते हुए अमजद ने कहा कि पहले के समय में कई प्रीमियर लीग क्लबों के प्रतिनिधि होते थे। इस बार उनकी संख्या कम है। कई उम्मीदवारों ने चुनाव से अपना नाम वापस ले लिया। शायद ऐसा पहले कभी नहीं हुआ था।

उन्होंने कहा कि भागीदारी के मामले में यह और ज्‍यादा पारदर्शी हो सकता था। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के सवाल उठना कोई असामान्य बात नहीं है। ऐसा किसी भी चुनाव में हो सकता है। यहां तक कि ताकतवर देशों में भी चुनावों पर सवाल उठाए जाते हैं। यह एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है।

इस्तीफा देने वाले दूसरे डायरेक्‍टर

अमजद ने कहा कि उन्हें हाल के घटनाक्रमों के बारे में कोई जानकारी नहीं है। इन घटनाक्रमों में बीसीबी की ओर से नेशनल स्पोर्ट्स काउंसिल को दी गई चेतावनी भी शामिल है। यह चेतावनी तब दी गई थी, जब काउंसिल ने चुनाव में हुई अनियमितताओं की जांच के लिए एक कमेटी बनाई थी। वह पिछले लगभग 10 दिनों से देश से बाहर थे। उन्होंने कहा कि मैं किसी के भी संपर्क में नहीं था। मैं नहीं बता सकता कि क्या हुआ। बता दें कि अमजद मौजूदा बोर्ड के दूसरे ऐसे डायरेक्टर हैं, जिन्होंने इस्तीफा दिया है। इससे पहले एक और डायरेक्टर इश्तियाक सादिक ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया था।

Updated on:
24 Mar 2026 08:50 am
Published on:
24 Mar 2026 08:50 am
Also Read
View All