23 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्या ऋषभ पंत फिर बनेंगे ‘संकट मोचक’, पहले भी पैर में फ्रैक्चर के साथ कर चुके हैं बैटिंग, अब कोच ने कलाई की चोट पर दिया अपडेट

Rishabh Pant Injury Update: भारतीय स्‍टार विकेटकीपर और बल्‍लेबाज ऋषभ पंत कोलंबो में बल्‍लबाजी के दौरान कलाई पर बॉल लगने से इंजर्ड हो गए हैं। अब सवाल ये है कि क्‍या वे दूसरे दिन बल्‍लेबाजी करने उतरेंगे। उनकी चोट को लेकर भारतीय टीम के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने बड़ा अपडेट दिया।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 23, 2026

Rishabh Pant Injury Update, IND vs SL 2nd Test,

जब इंग्‍लैंड के खिलाफ पैर में फ्रैक्‍चर होने के बावजूद बैटिंग के लिए उतरे थे ऋषभ पंत। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

Rishabh Pant Injury Update: कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्‍ट के पहले दिन रविवार को तीसरे सेशन के दौरान श्रीलंका के पेसर लाहिरू कुमारा की शॉर्ट बॉल पर पुल खेलने की कोशिश में ऋषभ पंत की कलाई में चोट लग गई थी। इसके बाद वह दर्द में कराहते नजर आए और तीन रन बनाने के बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होकर मैदान छोड़ना पड़ा। अब सवाल ये है कि भारत 300 के स्‍कोर पर पांच विकेट गंवा चुका, तो क्‍या दूसरे दिन सोमवार सुबह तक वह फिट हो जाएंगे और क्‍या बल्‍लेबाजी के लिए उतरेंगे? इस सवाल का जवाब बिल्‍कुल हां हो सकता है, क्‍योंकि वह ऐसी परिस्थितियों में घबराते नहीं हैं। इससे पहले वह पैर में फ्रैक्‍चर के साथ खेल चुके हैं। भारतीय टीम के बल्‍लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने भी कुछ इसी तरह के संकेत दिए हैं।

बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने चोट पर दिया बड़ा अपडेट

सितांशु कोटक ने ऋषभ पंत पर एक पॉजिटिव अपडेट देते हुए बताया कि मुझे लगता है कि ऋषभ पंत कल बैटिंग के लिए फिट हो जाएंगे। बता दें कि उन्‍हें लाहिरू कुमारा की गेंद सीधे कलाई पर लगी थी। यह घटना भारत की पहली पारी के 58वें ओवर में हुई। कुमारा ने एक शॉर्ट बॉल फेंकी और पंत ने बॉल को स्क्वायर के पीछे पुल करने की कोशिश की। हालांकि, वह ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए और बॉल उनके बाएं हाथ पर लग गई। पंत तुरंत दर्द से कराहने लगे। टीम इंडिया के फिजियोथेरेपिस्ट मैदान पर आए और टेप लगाने से पहले उनके हाथ पर आइस पैक लगाया।

फिजियोथेरेपिस्ट के साथ छोड़ा मैदान

हालांकि, पंत को इसके बावजूद दर्द होता रहा, इसलिए टेप जल्द ही हटा दी गई। पंत ने तब तक 15 गेंदों पर तीन रन बनाए थे। आखिरकार उन्‍हें रिटायर्ड हर्ट होकर फिजियोथेरेपिस्ट के साथ मैदान से बाहर जाना पड़ा। भारतीय फैंस उम्‍मीद कर रहे हैं कि उनकी चोट ज्‍यादा गंभीर नहीं हो। वह कल फिट होकर एक बार फिर मैदान पर उतरें और भारत के लिए संकट मोचक की भूमिका निभाते हुए बड़ी पारी खेलकर टीम के स्‍कोर 450+ के पार पहुंचाएं।

जब पैर में फ्रैक्‍चर के बाद बल्‍लेबाजी के लिए उतरे थे ऋषभ पंत

बता दें कि अगर ऋषभ पंत फिट नहीं होने पर चोट के साथ मैदान पर उतरते हैं, तो ये पहली बार नहीं होगा। वह पहले टीम के लिए बड़ा रिस्‍क उठा चुके हैं। वह घटना पिछले साल ही इंग्‍लैंड में घटी थी, जब 23 जुलाई को मैनचेस्‍टर टेस्‍ट में क्रिस वोक्‍स की एक गेंद पर रिवर्स स्‍वीप मारने के प्रयास में उनके पैर में गंभीर चोट लग गई थी। स्‍कैन में फ्रैक्‍चर की पुष्टि हुई थी, लेकिन उस मैच में पंत फ्रैक्‍चर के साथ ही उतरे और भारत को मुश्किल से उबारते हुए अपना अर्धशतक भी पूरा किया था।