मैच से एक दिन पहले के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेने के लिए सिर्फ 5 खिलाड़ी आए हैं। बाकी अन्य खिलाड़ी बीमार हैं। हैरी ब्रुक, जाक क्रॉले, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप और जो रूट ही बुधवार को पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेनिंग के लिए पहुंचे थे। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को कौन-सा वायरस हुआ है, अभी इसकी पुष्टि भी नहीं हो पाई है।
Pakistan vs England: टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद इंग्लैंड क्रिकेट टीम 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान दौरे पर गई है। इस सीरीज का पहला मुक़ाबला 1 दिसम्बर से रावलपिंडी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच से पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बैन स्टोक्स समेत 14 सदस्यों को इन्फेक्शन हुआ है। सभी लोग बीमार पड़ गए हैं। स्टाफ मेंबर्स के साथ-साथ आधे खिलाड़ी इस इन्फेक्शन से ग्रसित हैं। ऐसे में पहला टेस्ट मैच कैसे होगा, अभी यह साफ नहीं है।
बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक मैच से एक दिन पहले के प्रैक्टिस सेशन में हिस्सा लेने के लिए सिर्फ 5 खिलाड़ी आए हैं। बाकी अन्य खिलाड़ी बीमार हैं। हैरी ब्रुक, जाक क्रॉले, कीटन जेनिंग्स, ओली पोप और जो रूट ही बुधवार को पिंडी क्रिकेट स्टेडियम में ट्रेनिंग के लिए पहुंचे थे। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को कौन-सा वायरस हुआ है, अभी इसकी पुष्टि भी नहीं हो पाई है। यह कोरोना या कोई अन्य अज्ञात वायरस हो सकता है। 17 साल में यह पहली बार है जब इंग्लैंड की टीम टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तान आई है।
इसके अलावा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तान में आतंकी हमले की धमकी भी आई है। टीटीपी यानी तहरीक ए तालिबान पाकिस्तान ने धमकी दी है कि वे आने वाले समय में पाकिस्तान में कहीं भी कभी भी हमला कर सकते हैं। टीटीपी की ओर से कहा गया है कि उनके मुजाहिदीन के खिलाफ सैन्य अभियान चलाया जा रहा है। इसलिए मुजाहिदीन अब पूरे पाकिस्तान में कहीं भी हमला करने के लिए पूरी तरह से आजाद हैं। टीटीपी की ओर से आरोप ये भी लगाया जा रहा है कि पाकिस्तान की सरकार और सेना शरीया कानून में बताए गए रास्तों पर नहीं चल रही है, इसके बजाय संविधान लागू किया गया है।
पाकिस्तान-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का शेड्यूल
पहला टेस्ट- 1-5 दिसंबर, रावलपिंडी
दूसरा टेस्ट- 9-13 दिसंबर, मुल्तान
तीसरा टेस्ट- 17-21 दिसंबर, कराची
पाकिस्तान टीम: बाबर आजम (कप्तान), मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर, उपकप्तान), अब्दुल्ला शफीक, अबरार अहमद, आघा सलमान, अजहर अली, फहीम अशरफ, हारिस रउफ, इमाम उल हक, मोहम्मद अली, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, नौमान अली, सरफराज अहमद, सऊद शकील, शान मसूद और जाहिद महमूद।