19 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ENG vs PAK: 43 साल बाद हुआ कुछ ऐसा, युवा पाकिस्तानी बल्लेबाज अजान अवैस के नाम जुड़ा शर्मनाक रिकॉर्ड

पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज अजान अवैस मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड मोहसिन खान के नाम दर्ज था।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

Aug 19, 2026

England vs Pakistan

टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर आउट हुए अजान अवैस (Photo/X/England cricket)

Azan Awais, England vs Pakistan, 1st Test: इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला टेस्ट मैच लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। यह मैच बारिश की वजह से वधित हो रहा है। हालांकि इस मैच में पाकिस्तान की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने मात्र छह रन के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं। इस दौरान सलामी बल्लेबाज अजान अवैस मैच की पहली ही गेंद पर पवेलियन लौटे।

अवैस गोल्डन डक पर आउट हुए और इसी के साथ एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर गए। तेज गेंदबाज ओली रोबिन्सन की अंदर आती हुई गेंद को अजान समझने में पूरी तरह से नाकाम रहे और गेंद सीधा उनके पैड पर आकर लगी, जिसके बाद अंपायर ने तुरंत अपनी उंगली खड़ी कर दी। पाकिस्तान के बल्लेबाज ने डीआरएस का भी इस्तेमाल किया, लेकिन वह विकेटों के ठीक सामने पाए गए।

अजान ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड

अजान अवैस टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पाकिस्तान की ओर से मैच की पहली ही गेंद पर आउट होने वाले महज दूसरे सलामी बल्लेबाज बने हैं। उनसे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड मोहसिन खान के नाम दर्ज है, जो 1983 में भारत के खिलाफ टेस्ट मैच की पहली ही बॉल पर अपना विकेट गंवा बैठे थे।

ओली रोबिन्सन ने भी बनाया रिकॉर्ड

वहीं, ओली रोबिन्सन इंग्लैंड की तरफ से टेस्ट मैच की पहली ही गेंद पर विकेट लेने वाले महज चौथे गेंदबाज बने हैं। रोबिन्सन से पहले यह कारनामा मॉरिस टेट, जॉफ्री ग्राहम अर्नोल्ड और रयान साइडबॉटम कर चुके हैं। बारिश के चलते खेल रोके जाने तक पाकिस्तान ने पहली पारी में अपने 2 विकेट सिर्फ 23 रनों के स्कोर पर गंवा दिए हैं। अजान अवैस बिना खाता खोले पवेलियन लौटे, जबकि इंजरी के बाद टीम में वापसी करने वाले शान मसूद सिर्फ 5 रन बनाकर ओली रोबिन्सन का दूसरा शिकार बने।

टेस्ट क्रिकेट में फिर से इंग्लैंड के कप्तान नियुक्त किए गए जो रूट ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम चोट के चलते इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं और उनके स्थान पर टीम की कमान सलमान अली के हाथों में सौंपी गई है।