क्रिकेट

नाइटक्लब में फिर हुआ बवाल, ब्रायडन कार्स को हथकड़ी पहनाकर ले गई पुलिस, बेन स्टोक्स भी साथ दिखे, Video

वायरल वीडियो में कार्स को हथकड़ी पहने और अपनी डरहम टीम के साथी मैथ्यू पॉट्स से बात करते हुए देखा जा सकता है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स भी खड़े हुए दिखाई दे रहे हैं।
2 min read
Aug 24, 2026
England cricket team
इंग्लिश पेसर कार्स नाइट क्लब के बाहर हथकड़ी में दिखे (photo - IANS)

Brydon Carse handcuffed, England Cricket team: इंग्लैंड के खिलाड़ी मैदान से ज्यादा विवादों को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन नाइटक्लब में हुए विवाद के चलते मुसीबत में आ गए थे। अब इंग्लैंड के एक और तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स भी कुछ ऐसा ही करते हुए देखे गए हैं।

कार्स को हथकड़ी पहनाकर ले गई पुलिस

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस कार्स को नाइटक्लब के बाहर से हथकड़ी पहनाकर ले जाते हुए दिखाई दे रही है। वहीं बैकग्राउंड में बेन स्टोक्स भी खड़े हुए नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं। बताया जा रहा है कि यह घटना डर्बी में हुई थी।

यह घटना डर्बी में हुई

ECB ने कहा, “हमें डर्बी में कल रात हुई एक घटना की जानकारी है और हम अभी इसकी जांच कर रहे हैं। जैसे ही संभव होगा, हम आगे की जानकारी देंगे।” अंग्रेजी मीडिया में यह भी बताया गया है कि कार्स को गिरफ्तार नहीं किया गया और बिना किसी आरोप के छोड़ दिया गया। तेज गेंदबाज नाइटक्लब में डरहम की डर्बीशायर पर काउंटी चैंपियनशिप जीत का जश्न मना रहे थे।

‘द टेलीग्राफ’ द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो में कार्स को हथकड़ी पहने और अपनी डरहम टीम के साथी मैथ्यू पॉट्स से बात करते हुए देखा जा सकता है। इंग्लैंड के पूर्व कप्तान बेन स्टोक्स, जिनकी गेंदबाजी की बदौलत डरहम ने शनिवार को जीत हासिल की थी, वे भी वीडियो के बैकग्राउंड में दिखाई दे रहे हैं।

पहले भी हो चुका है नाइटक्लब विवाद

कार्स पाकिस्तान के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट मैचों के लिए इंग्लैंड की टीम का हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें पहले मैच के दौरान डरहम के लिए काउंटी चैंपियनशिप खेलने के लिए रिलीज कर दिया गया था। यह घटना तब हुई है जब इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच हुई सीरीज के दौरान एक नाइटक्लब में हुई एक और घटना को लेकर ECB पहले ही स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन की जांच कर रहा था। उस सीरीज के बाद स्टोक्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी थी।

कुछ महीने पहले न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के दौरों के दौरान इंग्लैंड की टीम के मैदान के बाहर के व्यवहार की कड़ी आलोचना हुई थी। इंग्लैंड पर ड्रेसिंग रूम में “शराब पीने का कल्चर” होने का आरोप लगा था। खासकर ऑस्ट्रेलिया में बेहद खराब एशेज सीरीज के बीच एक विवादित ब्रेक के दौरान उनके व्यवहार पर सवाल उठाए गए थे।

हैरी ब्रूक को ECB ने फटकार लगाई थी

बाद में पता चला कि इंग्लैंड के लिमिटेड-ओवर्स कप्तान हैरी ब्रूक एशेज से पहले न्यूजीलैंड दौरे के दौरान एक नाइटक्लब में हुई एक घटना में शामिल थे। यह घटना उस सीरीज के तीसरे मैच से ठीक एक रात पहले हुई थी, जिसे इंग्लैंड पहले ही 2-0 से हार चुका था और बाद में 3-0 से पूरी तरह हार गया। इस बात ने आग में घी का काम किया। इसके अलावा यह खबर एक महीने से भी ज्यादा समय बाद लीक हुई, जब इंग्लैंड एशेज में ऑस्ट्रेलिया का मुकाबला करने के लिए संघर्ष कर रहा था और ECB ने चुपचाप इस घटना की आंतरिक जांच करके ब्रूक को फटकार लगाई थी।

Updated on:
24 Aug 2026 08:28 am
Published on:
24 Aug 2026 08:28 am
Also Read
View All
‘अगर बर्दाश्त नहीं कर सकते तो दूसरों को…’ असिथा फर्नांडो से भिड़ने पर यशस्वी जायसवाल पर भड़के जडेजा

इमरान खान के लिए एक हुए दिग्गज, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तानी पीएम को लिखा पत्र

कोलंबो टेस्ट में भारत की जीत तय! श्रीलंका के खिलाफ पहले दिन इतने रन बनाकर नहीं हारी टीम इंडिया, कमाल के हैं आंकड़े

क्या ऋषभ पंत फिर बनेंगे ‘संकट मोचक’, पहले भी पैर में फ्रैक्चर के साथ कर चुके हैं बैटिंग, अब कोच ने कलाई की चोट पर दिया अपडेट

WTC Points Table: मैके में ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को फायदा, कोलंबो टेस्ट जीतकर टीम इंडिया लगाएगी बड़ी छलांग