क्रिकेट

Eng vs Ind 4th Test Pitch Report: मैनचेस्टर में बरसेंगे रन या गेंदबाज लगाएंगे विकेटों की झड़ी, पढ़ें ओल्ड ट्रैफर्ड की पिच रिपोर्ट

Eng vs Ind 4th Test Pitch Report: भारत और इंग्‍लैंड के बीच चौथा टेस्‍ट 23 जुलाई से शुरू हो रहा है। टीम इंडिया के लिए यहां जीतना अहम है। ऐसे में इस मुकाबले से पहले आपको बताते मैनचेस्टर के ओल्‍ड ट्रैफर्ड की पिच रिपोर्ट।
2 min read
Jul 22, 2025
Eng vs Ind 4th Test Pitch Report
Eng vs Ind 4th Test Pitch Report: The pitch at Old Trafford in Manchester. (Photo source: X@/GeorgeDobell1)

England vs India 4th Test Pitch Report: पांच मैचों की टेस्‍ट सीरीज में 1-2 से पिछड़ी भारतीय टीम को वापसी के लिए मैनचेस्‍टर का मुकाबला जरूरी है। भारत ने लीड्स में पहला मुकाबला हारने के बाद एजबेस्‍टन में जीत दर्ज करते हुए सीरीज को बराबरी पर ला खड़ा किया था। लेकिन इंग्‍लैंड ने लॉर्ड्स टेस्‍ट जीतकर फिर से बढ़त बना ली। अगर शुभमन गिल की अगुवाई वाली टीम इंडिया मैनचेस्‍टर हारी तो वह सीरीज भी गंवा देगी। ऐसे में टीम मैनेजमेंट और हेड कोच गौतम गंभीर की नजर सबसे ज्‍यादा मैनचेस्‍टर के ओल्‍ड ट्रैफर्ड की पिच पर होगी। आइये इस मुकाबले से पहले यहां की पिच रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

मैनचेस्‍टर की पिच भी एजबेस्‍टन जैसी ही

भारत के लिए सबसे अच्‍छी बात ये है कि मैनचेस्‍टर के ओल्‍ड ट्रैफर्ड की पिच भी एजबेस्‍टन जैसी ही नजर आ रही है। पिच पर काफी घास नजर आ रही है। जैसे कि भारत बनाम इंग्लैंड सीरीज के पहले तीन टेस्ट मैचों में देखने को मिला है, मैच की पूर्व संध्या तक विकेटों पर काफी घास रहती है और फिर मुकाबले के दिन में काट दी जाती है। ओल्ड ट्रैफर्ड में भी ऐसा ही होने की उम्‍मीद है।

स्पिनरों का रहेगा बोलबाला

क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि मैनचेस्टर की पिचें 10 या 15 साल पहले जैसी नहीं रही हैं। जब पिचें में काफी उछाल हुआ करता था। तेज गेंदबाजों को काफी मदद मिलती थी और रिवर्स स्विंग भी देखने को मिलती थी। अब यहां की पिचें भी बहुत धीमी और बहुत सपाट हैं। ऐसे में यहां स्पिनर्स अहम भूमिका में हो सकते हैं। ऐसे टीम मैनचेस्टर में दो स्पिनरों के साथ खेल सकती है।

पिछले कुछ मैचों के स्‍कोर

परंपरागत रूप से मैनचेस्टर इंग्लैंड के सबसे तेज विकेटों में से एक रहा है। जहां काफी उछाल मिला करता था, लेकिन पिछले कुछ मैचों में ऐसा कुछ देखने को नहीं मिल रहा है। यहां पिछले कुछ मैचों में श्रीलंका और इंग्लैंड ने क्रमशः 236, 326, 358 और 205 रन बनाए हैं। इससे पहले एशेज 2023 में इंग्लैंड ने 592 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 317 और 214 रन बनाकर मैच बचाया था। 2022 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इंग्लैंड ने एक पारी में 415 रन बनाए थे।

Updated on:
22 Jul 2025 07:02 am
Published on:
22 Jul 2025 07:02 am