क्रिकेट

इमरान खान के लिए एक हुए दिग्गज, गावस्कर-कपिल समेत 21 पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तानी पीएम को लिखा पत्र

इमरान खान के मानवीय व्यवहार और उचित चिकित्सा सुविधा की मांग को लेकर पूर्व अंतरराष्ट्रीय कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा है।
3 min read
Aug 24, 2026
Imran Khan, Imran Khan Health, Imran Khan Latest News, Sunil Gavaskar, Kapil Dev, Shehbaz Sharif, Imran Khan Jail, Imran Khan Medical Treatment, Former Cricket Captains,
पाकिस्तान के पूर्व प्रधान मंत्री इमरान खान (फाइल फोटो - आईएएनएस)

Imran khan, Medical treatment: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और विश्व विजेता टीम के कप्तान रहे इमरान खान की सेहत के लिए फिक्र जाहिर करते हुए दुनिया के 21 पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कप्तानों ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ को पत्र लिखा है। इस फेहरिस्त में लिटिल मास्टर सुनील गावस्कर और कपिल देव का नाम भी शामिल है। यह इस साल लिखा गया दूसरा पत्र है। इससे पहले फरवरी में 14 पूर्व कप्तानों ने ऐसा ही किया था।

ग्रेग चैपल के नेतृत्व में तैयार किया गया पत्र

यह याचिका ग्रेग चैपल के नेतृत्व में तैयार की गई और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से खास अपील की है। इस पर हस्ताक्षर करने वालों में सुनील गावस्कर, कपिल देव, ग्रेग चैपल, माइकल अथर्टन, नासिर हुसैन, बेलिंडा क्लार्क, इयान चैपल, एलन बॉर्डर, माइकल ब्रियर्ली, डेविड गॉवर, किम ह्यूज, क्लाइव लॉयड, स्टीव वॉ और जॉन राइट शामिल हैं।

पूर्व कप्तानों ने पाकिस्तान सरकार से अपील की है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर गठित मेडिकल बोर्ड को इमरान खान की स्वास्थ्य स्थिति का स्वतंत्र आकलन पूरा करने दिया जाए। इस बोर्ड में इमरान खान के निजी डॉक्टरों को भी शामिल किया गया है। पत्र में खास तौर पर इमरान खान की दाहिनी आंख की रोशनी कम होने की खबर पर चिंता जताई गई है। पूर्व कप्तानों ने कहा कि उनकी स्वास्थ्य स्थिति की पूरी और स्वतंत्र जांच जरूरी है।

परिवार से मिलने की अनुमति को माना जाये

इसके अलावा पत्र में साप्ताहिक पारिवारिक मुलाकातों को बिना किसी रुकावट के जारी रखने की मांग भी की गई है। पाकिस्तान के सुप्रीम कोर्ट ने भी इसको लेकर आदेश दिया था। पूर्व कप्तानों ने स्पष्ट किया कि वे पाकिस्तान की घरेलू कानूनी प्रक्रिया में हस्तक्षेप नहीं करना चाहते। उनका कहना है कि अदालत के आदेश के तहत होने वाली चिकित्सा प्रक्रिया को पूरा कराना मानवीय गरिमा और बुनियादी शिष्टाचार का मामला है।

इससे पहले फरवरी में लिखे गए पत्र में दिग्गजों ने कहा था कि क्रिकेट के खेल में इमरान खान के योगदान की पूरी दुनिया तारीफ करती है। एक कप्तान के रूप में उन्होंने 1992 में पाकिस्तान को ऐतिहासिक विश्व कप जीत दिलाई। यह एक ऐसी जीत थी जो उनके कौशल, अटूट साहस और नेतृत्व पर आधारित थी, जिसने सीमाओं के पार कई पीढ़ियों को प्रेरित किया।

इस खत के अनुसार, क्रिकेट के अलावा इमरान खान ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में भी सेवा की। राजनीतिक विचारों से इतर उन्हें अपने देश के सर्वोच्च पद पर लोकतांत्रिक रूप से चुने जाने का सम्मान प्राप्त है। आगे लिखा है, "उनकी सेहत को लेकर आ रही हालिया खबरें, खासकर हिरासत के दौरान उनकी आंखों की रोशनी कम होने की चिंताजनक रिपोर्ट और पिछले ढाई साल से जेल की स्थितियों ने हमें बहुत परेशान किया है। हम साथी क्रिकेटर होने के नाते 'फेयर प्ले' और सम्मान के मूल्यों को समझते हैं। हमारा मानना है कि इमरान खान जैसे कद के व्यक्ति के साथ वह गरिमा और मानवीय व्यवहार होना चाहिए जो एक पूर्व राष्ट्रीय नेता और वैश्विक खेल रत्न के योग्य हो।"

पहले भी लिख चुके हैं पत्र

शाहबाज शरीफ से अपील की गई है, "हम सम्मानपूर्वक पाकिस्तान सरकार से आग्रह करते हैं कि वे यह सुनिश्चित करें कि इमरान खान को अपनी पसंद के विशेषज्ञों से तुरंत और उचित चिकित्सा सुविधा मिले। जेल में अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार मानवीय और सम्मानजनक स्थितियां दी जाएं, जिसमें परिवार से नियमित मुलाकात शामिल हो और बिना किसी देरी के निष्पक्ष और पारदर्शी कानूनी प्रक्रिया का अधिकार मिले।

इस भावनात्मक अपील के अंत में लिखा, "क्रिकेट हमेशा देशों के बीच एक पुल रहा है। मैदान पर हमारा साझा इतिहास हमें याद दिलाता है कि मुकाबला स्टंप उखड़ने के साथ खत्म हो जाता है, लेकिन सम्मान हमेशा बना रहता है। इमरान खान ने अपने पूरे करियर में इसी भावना को जिया है। हम अधिकारियों से अपील करते हैं कि वे शालीनता और न्याय के सिद्धांतों को बनाए रखते हुए इसका सम्मान करें। यह अपील हम किसी कानूनी कार्रवाई में दखल देने के लिए नहीं, बल्कि खेल भावना और मानवता के नाते कर रहे हैं।"

Updated on:
24 Aug 2026 07:44 am
Published on:
24 Aug 2026 07:37 am
Also Read
View All
‘अगर बर्दाश्त नहीं कर सकते तो दूसरों को…’ असिथा फर्नांडो से भिड़ने पर यशस्वी जायसवाल पर भड़के जडेजा

नाइटक्लब में फिर हुआ बवाल, ब्रायडन कार्स को हथकड़ी पहनाकर ले गई पुलिस, बेन स्टोक्स भी साथ दिखे, Video

कोलंबो टेस्ट में भारत की जीत तय! श्रीलंका के खिलाफ पहले दिन इतने रन बनाकर नहीं हारी टीम इंडिया, कमाल के हैं आंकड़े

क्या ऋषभ पंत फिर बनेंगे ‘संकट मोचक’, पहले भी पैर में फ्रैक्चर के साथ कर चुके हैं बैटिंग, अब कोच ने कलाई की चोट पर दिया अपडेट

WTC Points Table: मैके में ऑस्ट्रेलिया की जीत से भारत को फायदा, कोलंबो टेस्ट जीतकर टीम इंडिया लगाएगी बड़ी छलांग