
नई दिल्ली। कांग्रेस नेता और पूर्व भारतीय क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू हालही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथग्रहण समारोह में गए थे। जिसके बाद सरकार और भाजपा के कुछ लोग उन पर लगातार तंज कास रहे हैं। ऐसे में इमरान ने सिद्धू के शामिल होने को लेकर भारत में जारी विवाद पर ट्वीट कर कुछ कहा है। इमरान ने सिद्धू का उनके शपथग्रहण समारोह में आने के लिए धन्यवाद किया और उन पर निशाना साधने वालों को शांति भांग करने वाला कहा।
इमरान ने किया सिद्धू का शुक्रिया
सिद्धू के पाकिस्तान जाने के बाद उन पर भाजपा नेताओं द्वारा लगातार तंज कैसे जा रहे थे। इतना ही नहीं कांग्रेस नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी सिद्धू पर कुछ सवाल खड़े किए थे। इमरान ने इन सब को जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा " मेरे शपथग्रहण समारोह में शिरकत के लिए मैं (नवजोत सिंह) सिद्धू को शुक्रिया कहता हूं। वह शांति के दूत थे, और उन्हें पाकिस्तान की जनता की ओर से प्यार और लगाव ही दिया गया। भारत में जो लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं, वे उपमहाद्वीप में शांति को नुकसान पहुंचा रहे हैं। शांति के बिना हमारे लोग तरक्की नहीं कर सकते हैं।
22वें प्रधानमंत्री हैं इमरान खान
बता दें पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के प्रमुख इमरान खान ने शनिवार 18 अगस्त को पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इमरान के शपथ ग्रहण में भारत से कांग्रेस नेता और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू के साथ कई पूर्व और मौजूदा पाकिस्तानी खिलाड़ी भी शामिल हुए थे।पूर्व पाक कप्तान इमरान खान ने सादे बिलकुल समारोह में शपथ ग्रहण किया था।शपथ ग्रहण कार्यक्रम में गए सिद्धू ने पाकिस्तान के सेना प्रमुख को गले लगाया था जिसके बाद ही मामले को भारत में बड़ी गंभीरता से देखा जा रहा था।साथ ही इस मामले पर सिद्धू को लगातार घेरा जा रहा था ।