
U19 Asia Cup 2026: अंडर-19 एशिया कप का 11वां मुकाबला भारत और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के बीच खेला गया। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए UAE को 70 रनों से हराया। भारत ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 309 रन बनाए थे। जवाब में UAE की टीम निर्धारित 50 ओवर में 239 रन ऑलआउट हो गई।
भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से जीत के लिए मिले 310 रनों के लक्ष्य का पीछा करने UAE की ओर से कप्तान अयान मिस्बाह और जैनुल्लाह रहमानी उतरे। दोनों टीम के स्कोर को 36 रनों तक पहुंचा पाए थे कि जैनुल्लाह रहमानी 16 रनों के निजी स्कोर आउट हो गए। ऐसे में यायिन राय ने कप्तान के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच 58 गेंदों में 25 रन की साझेदारी हुई। कप्तान अयान मिस्बाह 27 रन बनाकर आउट हो गए।
यूएई को लगे दो झटके के बाद अहमद खुद्दाद ने एक छोर पर रहते हए भारतीय गेंदबाजों का जमकर सामना किया, हालांकि दूसरे छोर पर विकेटों का गिरना जारी रहा। अहमद खुद्दाद ने मोहम्मद नफीस के साथ चौथे विकेट के लिए 30 रन, बिलाल खान के साथ 5वें विकेट के लिए 1 रन, उद्दीस सूरी के साथ छठे विकेट के लिए 24 रन की साझेदारी की।
इनके अलावा अहमद खुद्दाद ने 7वें विकेट के लिए नूरुल्लाह अयूबी के साथ 52 गेंदों में 90 रनों की साझेदारी की। नूरुल्लाह अयूबी 25 गेंद में 39 रनों की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 1 चौका और चार छक्के लगाए। इसके बाद अहमद खुद्दाद ने 74 गेंदों में 6 चौके और 3 छक्के संग 74 रन बनाकर आउट हो गए। उनके आउट होते ही यूएई की उम्मीदें और धूमिल हो गई। इसके बाद निचले क्रम के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके। इस तरह UAE की टीम निर्धारित 50 ओवर में 239 रन पर ऑलआउट हो गई।
खबर अपडेट हो रही है..