क्रिकेट

IND vs PAK World Cup Match Tickets: वर्ल्‍ड कप में 50 लाख के पार पहुंचे भारत-पाक मैच टिकट के दाम, BCCI पर उठे सवाल

IND vs PAK World Cup 2023 Match Tickets Rate : वर्ल्‍ड कप 2023 का आगाज 5 अक्टूबर से होगा। भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। लेकिन, इस महामुकाबले के टिकट के दाम आसमान पर जा पहुंचे हैं।
2 min read
• •
Updated: 5 Sep 2023, 1:17 PM IST
ind-vspak-match.jpg
वर्ल्‍ड कप में 50 लाख के पार पहुंचे भारत-पाक मैच टिकट के दाम, BCCI पर उठे सवाल।

IND vs PAK World Cup 2023 Match Tickets Rate : आईसीसी क्रिकेट वर्ल्‍ड कप 2023 का आगाज आज से ठीक एक महीने बाद 5 अक्टूबर से होगा। इस टूर्नामेंट का पहला मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। वहीं, टीम इंडिया अपना पहला मुकाबला 8 अक्‍टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी। जबकि भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला 14 अक्टूबर को अहमदाबाद में खेला जाएगा। लेकिन, इस महामुकाबले के टिकट के दाम आसमान पर जा पहुंचे हैं। भले ही बीसीसीआई ने बुक माई शो को टिकट बेचने के लिए साझीदार बनाया है, लेकिन कई वेबसाइट्स भारत के मैचों के टिकट बेच चुकी हैं। हालांकि एक एक वेबसाइट पर अभी भी टिकट उपलब्ध हैं, लेकिन दाम बहुत अधिक हैं।


दरअसल, वियागोगो नाम की एक वेबसाइट पर 14 अक्टूबर को भारत बनाम पाकिस्तान के बीच खेले जाने वाले मैच के टिकट लाखों में बेचे जा रहे हैं। वेबसाइट पर अपर टीयर सेक्शन के एक टिकट के रेट 57 लाख रुपए से भी अधिक हैं। वहीं सेक्शन एन6 का भी कुछ ऐसा ही हाल है। इस सेक्शन के टिकट के रेट भी 57 लाख रुपए से अधिक शो हो रहे हैं।


भारत-बनाम ऑस्‍ट्रेलिया के टिकट के रेट भी लाखों में

गौरतलब हो कि बुक माय शो पर भारत के मैच के सभी टिकट बेचे जा चुके हैं। वहीं, अन्‍य वेबसाइट पर टिकट्स के बेतहाशा बढ़े हुए रेट को लेकर फैंस ने सोशल मीडिया के माध्‍यम से बीसीसीआई पर सवाल उठाए हैं। एक फैन ने एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट करते हुए भारत और ऑस्ट्रेलिया के मैच की टिकट के रेट का जिक्र किया है। इस मैच के एक टिकट के रेट भी लाखों में हैं।


8 अक्‍टूबर को अभ्यिान की शुरुआत करेगा भारत

बता दें कि वर्ल्‍ड कप में भारत का पहला मैच 8 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम इंडिया का दूसरा मैच 11 अक्टूबर को अफगानिस्तान खिलाफ खेलेगी। वहीं, 14 अक्‍टूबर को भारत-पाकिस्तान के बाद टीम इंडिया बांग्लादेश से 19 अक्टूबर भिड़ेगी। इसके बाद 22 को न्यूजीलैंड, 29 अक्टूबर इंग्लैंड, 2 नवंबर को श्रीलंका, 5 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका और 12 नवंबर भारतीय टीम नीदरलैंड के खिलाफ आखिरी लीग मुकाबला खेलेगी।

Published on: