क्रिकेट

IND vs WI: भारत ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी, कप्तान रोहित शर्मा समेत इन खिलाड़ियों को दिया आराम

भारत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें टी-20 में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है। रोहित शर्मा यह मैच नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह हार्दिक पांड्या कप्तानी कर रहे हैं। भारतीय टीम में चार बदलाव किए गए हैं
less than 1 minute read
cric.png

IND vs WI:भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुक़ाबला फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। इस सीरीज़ में अबतक खेले गए 4 मैचों में भारत 3 जीतकर 3 -1 से पहले ही सीरीज में कब्जा जमा चुका है।

इस मैच में भारतीय टीम ने कप्तान रोहित शर्मा समेत 4 खिलाड़ियों को आरा दिया है। रोहित की गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाया गया है। वहीं ऋषभ पंत, भुवनेश्वर कुमार और सूर्यकुमार यादव को आराम दिया गया है। उनकी जगह ईशान किशन, कुलदीप यादव, रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव को टीम में शामिल किया गया है।

दोनों टीमों के बीच अब तक 24 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 16 मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं वेस्टइंडीज ने 7 मैचों में बाजी मारी है, एक मैच बेनतीजा भी रहा है। हेड टू हेड में भारत का पलड़ा भारी है और इस दौरे पर भी टीम इंडिया काफी शानदार लय में दिखाई दे रही थी, लेकिन इस मैच में टीम को हार का सामना करना पड़ा।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
भारत: ईशान किशन, श्रेयस अय्यर, संजू सैमसन, हार्दिक पांड्या (कप्तान), दीपक हुड्डा, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, अवेश खान, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह।

वेस्टइंडीज: शामराह ब्रूक्स, शिमरोन हेटमायर, निकोलस पूरन (कप्तान), डेवोन थॉमस (विकेटकीपर), जेसन होल्डर, ओडियन स्मिथ, कीमो पॉल, डोमिनिक ड्रेक्स, ओबेद मैकॉय, हेडन वॉल्श, रोवमन पॉवेल।

Published on:
07 Aug 2022 08:02 pm
Also Read
View All
ENG W vs SA W: इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्ड कप फाइनल में बनाई जगह, ऑस्ट्रेलिया से होगा खिताबी मुकाबला

पथुम निसांका गंभीर चोट के चलते विंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट से बाहर, भारत के खिलाफ टेस्‍ट सीरीज खेलने पर भी लगा प्रश्‍नचिंह

भारतीय टीम पर कहर बरपाने वाले राजस्थान के जय मूंदड़ा की चमकी किस्मत, ETPL के लिए जोंटी रोड्स की टीम में हुए शामिल

‘हर कोई मुझ पर बंदूक क्यों तान रहा है?’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्‍यू को लेकर सबा करीम ने किया संजू सैमसन का बचाव

पाकिस्तान को अपने ‘हार्दिक पंड्या’ की तलाश, ODI वर्ल्‍ड कप 2027 से पहले हेड कोच माइक हेसन का बड़ा प्‍लान