क्रिकेट

GT vs PBKS: गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्‍स की भिड़ंत आज, जानें कब-कहां मुफ्त देखें लाइव मैच

GT vs PBKS Live Streaming: IPL 2024 का 17वां मुकाबला आज गुरुवार 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्‍स के बीच खेला जाएगा। आइये मैच से पहले जानते हैं कि आप इसकी लाइव स्‍ट्रीमिंग कब और कहां फ्री देख सकेंगे?

less than 1 minute read

GT vs PBKS Live Streaming: आईपीएल 2024 का 17वां मुकाबला आज गुरुवार 4 अप्रैल को गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्‍स के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा। शिखर धवन की कप्‍तानी में पंजाब किंग्‍स जहां जीटी को उसके घर में हराकर जीत की लय में लौटने के इरादे से उतरेगी। वहीं, शुभमन गिल की अगुवाई में मेजबान गुजरात टाइटंस को अपनी तीसरी जीत की तलाश होगी। ऐसे में दोनों के बीच आज बेहद कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। आइये मैच से पहले जानते हैं कि आप इस मुकाबले की लाइव स्‍ट्रीमिंग कब और कहां एकदम फ्री देख सकते हैं?


GT vs PBKS 17th Match कब शुरू होगा?

इंडियन प्रीमियर लीग 2024 का 17वां मैच आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्‍स के बीच भारतीय समयानुसार दोपहर 7.30 बजे से खेला जाएगा। इससे पहले 7.00 बजे मैच का टॉस होगा।

GT vs PBKS का मैच कहां खेला जाएगा?

GT vs PBKS का मैच आज 4 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा।

GT vs PBKS मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग कहां देखें?

GT vs PBKS मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो सिनेमा पर देख स‍कते हैं। जियो सिनेमा पर हिंदी के साथ ही विभिन्‍न भाषाओं कॉमेंट्री का लुत्‍फ उठा सकते हैं। मैच की लाइव स्‍ट्रीमिंग आप एकदम मुफ्त देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें : 25 करोड़ी बॉलर का IPL 2024 में खुला खाता, दो विकेट मिले और दोनों ही ऑस्ट्रेलियाई

GT vs PBKS मैच का लाइव प्रसारण कहां देखें?

GT vs PBKS मैच का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के विभिन्‍न चैनल्‍स पर आप हिंदी और अंग्रेजी भाषा कॉमेंट्री का लुत्‍फ उठा सकते हैं।

यह भी पढ़ें : ऋषभ पंत की इस गलती से पूरी टीम पर लगा भारी भरकम जुर्माना, अब लग सकता है बैन

Published on:
04 Apr 2024 12:41 pm
Also Read
View All