क्रिकेट

DC vs LSG Probable Playing XI: दिल्ली कैपिटल्स के सामने होगी ऋषभ पंत की टीम, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11

DC vs LSG: आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सोमवार को खेला जाएगा।
2 min read
• •
Updated: 23 Mar 2025, 6:20 PM IST
Feature image

DC vs LSG: दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के बीच आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला सोमवार को खेला जाए। विशाखापट्टनम में खेले जाने वाले मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स टीम की कमान अक्षर पटेल के हाथों में होगी, जबकि लखनऊ सुपर जायंट्स का नेतृत्व ऋषभ पंत करेंगे। ऋषभ पंत को आईपीएल की नीलामी में रिकॉर्ड 27 करोड़ रुपए में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में जोड़ा था। मौजूदा सीजन दोनों टीमें नए कप्तानों के नेतृत्व में मैदान पर उतरेंगी। सबसे अहम बात यह है कि पिछले सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स टीम की कप्तानी संभालने वाले केएल राहुल आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए नजर आएंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की काफी मजबूत नजर आ रही है। उनके पास फॉफ डु प्लेसी के अनुभव के फायदा मिलेगा, जिन्होंने पिछले सीजन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेतृत्व किया था। वही, मध्यक्रम में विकेट-कीपर बल्लेबाज केएल राहुल, ट्रिस्टन स्टब्स, समीर रिजवी और आशुतोष शर्मा भी शामिल हैं। दूसरी तरह गेंदबाजी विभाग की बात करें मिशेल स्टार्क के अलावा टी नटराजन, मोहित शर्मा, मुकेश कुमार और दुशमंत चमीरा टीम को मजबूती प्रदान करेंगे।

लखनऊ सुपर जायंट्स टीम पर नजर डाले डेविड मिलर और एडेन मार्करम से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी, वहीं मिशेल मार्श केवल एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में उपलब्ध होंगे। लखनऊ के पास निकोलस पूरन के तौर विस्फोटक बल्लेबाज है, जो किसी भी मैच का पासा पलटने का माद्दा रखते हैं। उनके अलावा आयुष बदोनी, अब्दुल समद और शाहबाज अहमद के रूप में अच्छे भारतीय बैट्समैन हैं। हालाकि लखनऊ सुपर जायंट्स टीम के लिए गेंदबाजी विभाग में चिंता का विषय है, क्योंकि तेज गेंदबाज मयंक यादव, आवेश खान और आकाशदीप अभी चोटों से उबर रहे हैं। मोहसिन खान के चोटिल होने के कारण उनकी जगह पर टीम में शामिल किए गए शार्दुल ठाकुर और शमार जोसेफ दमखम दिखाते हुए नजर आएंगे, वहीं स्पिन में लेग स्पिनर रवि बिश्नोई विरोधी टीमों की निगाहों में होंगे।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग-11

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, कुलदीप यादव, मिशेल स्टार्क, टी नटराजन, मुकेश कुमार। इम्पैक्ट प्लेयर- समीर रिजवी/मोहित शर्मा

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग-11

युवराज चौधरी, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान, विकेटकीपर), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, राजवर्धन हैंगरगेकर, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ, शार्दुल ठाकुर, प्रिंस यादव । इम्पैक्ट खिलाड़ी- अब्दुल समद/ एम सिद्धार्थ

Updated on:
23 Mar 2025, 6:20 PM IST
Published on:
Also Read
View All