क्रिकेट

Jay Shah Announcement: क्रिकेटर्स पर और होने वाली है पैसों की बारिश, जय शाह ने कर दिया बड़ा ऐलान

Domestic Cricket Award: घरेलू क्रिकेट में महिला और जूनियर घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए प्राइज मनी देने की घोषणा की गई।

less than 1 minute read

Domestic Cricket Award: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) सचिव जय शाह ने सोमवार को घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि की घोषणा की। बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने घरेलू क्रिकेट में प्रतिभा को बढ़ावा देने और पहचानने के उद्देश्य से यह महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उन्होंने घरेलू क्रिकेट कार्यक्रम के तहत विभिन्न टूर्नामेंट में 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' खिलाड़ियों को पुरस्कार राशि देने की घोषणा की है।

सोशल मीडिया पर जय शाह ने किया ऐलान

जय शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट के माध्यम से बताया, "हम घरेलू क्रिकेट में महिला और जूनियर घरेलू क्रिकेट टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन करने वाले 'प्लेयर ऑफ द मैच' और 'प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट' खिलाड़ियों के लिए प्राइज मनी की घोषणा कर रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, सीनियर पुरुषों के लिए 'विजय हजारे' और 'सैयद मुश्ताक अली' टूर्नामेंट में 'प्लेयर ऑफ द मैच' के लिए पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। इस पहल का उद्देश्य घरेलू सर्किट में बेहतरीन प्रदर्शन को पहचानना और पुरस्कृत करना है। इस प्रयास में उनके अटूट समर्थन के लिए एपेक्स काउंसिल को हार्दिक धन्यवाद। साथ मिलकर, हम अपने क्रिकेटरों के लिए अधिक पुरस्कृत वातावरण को बढ़ावा दे रहे हैं। जय हिंद।"

Published on:
26 Aug 2024 11:12 pm
Also Read
View All
ईशान किशन का खुलासा: ‘अगर वो शख्स न होता, तो आज मैं वर्ल्ड कप न खेल रहा होता’; किशन ने इसे दिया अपने कमबैक का श्रेय

389 के स्ट्राइक रेट से आयरलैंड के इस बल्लेबाज ने उधेड़ी गेंदबाजों की बखिया, बाल -बाल बचा युवराज सिंह का ये रिकॉर्ड

IND vs PAK: विराट कोहली ने बनाए हैं सबसे ज्यादा रन, बुमराह और शाहीन नहीं इस भारतीय ने लिए सबसे ज्यादा विकेट

IND vs PAK Pitch Report: कोलंबो में अबतक नहीं बने 200 रन , बल्लेबाज या गेंदबाज किस मिलेगी मदद? पढ़ें प्रेमदासा स्टेडियम की पिच का हाल

Vaibhav Sooryavanshi Class 10th Board: 17 फरवरी को बोर्ड एग्जाम की पिच पर उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी! ‘नहीं मिलेगा कोई स्पेशल ट्रीटमेंट’, प्रिंसिपल ने दी बड़ी जानकारी

अगली खबर