क्रिकेट

#MeToo: अब क्रिकेट के इस दिग्गज खिलाड़ी पर लगा संगीन आरोप, खतरे में पड़ सकता है करियर

आईपीएल में मुंबई के लिए सैकड़ों विकेट लेने वाले मलिंगा पर भारतीय गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। चिन्मयी ने मलिंगा पर कुछ साल पहले आईपीएल के दौरान उनके होटल रूम में एक लड़की के साथ जोर-जबरदस्ती करने के आरोप लगाए हैं।
2 min read
• •
Updated: 11 Oct 2018, 4:16 PM IST
metoo
#MeToo: अब क्रिकेट के इस दिग्गज खिलाड़ी पर लगा संगीन आरोप, खतरे में पड़ सकता है करियर

नई दिल्ली। पिछले कुछ दिन से आपने भी अपनी फेसबुक वॉल या ट्विटर पर लोगों और खासकर महिलाओं को #MeToo हैशटैग इस्तेमाल करते देखा होगा। इस कैंपेन के चलते देश और दुनिया के कई दिग्गजों की शर्मनाक हरकतों का खुलासा हुआ है। ये कैंपेन इतना हिट हुआ कि हजारों महिलाओं ने अपने साथ हुई घटना को खुलक शेयर कर रही हैं। बीते दिन श्रीलंका के दिग्गज और पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा था अब खबर आ रही है श्रीलंका के दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी मीटू की चपेट में आ गए हैं।

मलिंगा भी आए मीटू की चपेट में -
आईपीएल में मुंबई के लिए सैकड़ों विकेट लेने वाले मलिंगा पर भारतीय गायिका चिन्मयी श्रीपदा ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। चिन्मयी ने मलिंगा पर कुछ साल पहले आईपीएल के दौरान उनके होटल रूम में एक लड़की के साथ जोर-जबरदस्ती करने के आरोप लगाए हैं। चिन्मयी ने उस लड़की की आपबीती शेयर करते हुए लिखा "मैं अपना नाम नहीं बताना चाहती। कुछ साल पहले जब मैं मुंबई में थी। मैं अपनी एक दोस्त को होटल के रूम में ढूढं रही थी। तभी मुझे सामने श्रीलंका का ये दिग्गज खिलाड़ी दिखा जिसने बोला के तुम्हारी दोस्त रूम के अंदर है। मैं रूम के अंदर गई लेकिन वहां कोई नहीं था। तभी मलिंगा ने मुख्य बिस्तर पर धक्का दे दिया और मेरे ऊपर चढ़ गए। उनका वजन मुझे से ज्यादा था इसी लिए मैं उन्हें अपने ऊपर से हटा नहीं पाई लेकिन मैंने अपना मुंह और चेहरा बंद कर लिया। तभी एक होटल के स्टाफ ने दरवाजे पर दस्तक दी मैं दौड़ कर बाथरूम में चली गई और वहां चेहरा धो कर रूम से बाहर निकल गई।"

रणतुंगा पर लगे थे आरोप -
जब से मीटू कैंपेन शुरू हुआ है रोज़ एक नया खुलासा होता है। बीते दिन रणतुंगा पर भी एयरहोस्टेस ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। इस एयरहोस्टेस ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि 1996 विश्व कप विजेता श्रीलंकाई टीम के कप्तान व श्रीलंका के पेट्रोलियम रिसोर्स डेवलेपमेंट मिनिस्टर अर्जुन रणतुंगा ने अपने एक भारत दौरे के समय उन्हें कमर से पकड़ा था। इस महिला के मुताबिक वो रणतुंगा के पैर पर अपना पैर मारते हुए चिल्लाईं और भागकर होटल रिसेप्शन पर गईं लेकिन होटल के रिसेप्शनिस्ट ने कहा कि, 'ये आपका निजी मामला है' और उनकी मदद की गुजारिश को नजरअंदाज कर दिया।

Updated on:
11 Oct 2018, 4:16 PM IST
Published on: