क्रिकेट

LSG vs KKR: लखनऊ ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, मयंक यादव की जगह इस खिलाड़ी को मिला मौका

लखनऊ सुपर जाएंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। केएल राहुल ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। तेज गेंदबाज मयंक यादव की जगह यश ठाकुर की वापसी हुई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने कोई बदलाव नहीं किया है।

less than 1 minute read

Lucknow Super Giants vs Kolkata Knight Riders, Indian premier league 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2024 का 54वां मामला लखनऊ सुपर जाएंट्स (LSG) और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के बीच खेला जा रहा है। लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है।

इस मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने अपनी प्लेइंग 11 में एक बलदाव किया है। तेज गेंदबाज मयंक यादव चोट के चलते आईपीएल के बचे हुए मुकबलों से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह यश ठाकुर की वापसी हुई है। वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स ने कोई बदलाव नहीं किया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 -
कोलकाता नाइट राइडर्स :
फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नरेन, अंगकृष रघुवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा।
इम्पैक्ट सब : अनुकूल रॉय, मनीष पांडे, श्रीकर भरत, शेरफेन रदरफोर्ड, वैभव अरोड़ा।

लखनऊ सुपर जाएंट्स : केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बडोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, यश ठाकुर।
इम्पैक्ट सब : अर्शिन कुलकर्णी, मणिमारन सिद्धार्थ, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह, देवदत्त पडिक्कल

Published on:
05 May 2024 07:14 pm
Also Read
View All

अगली खबर