क्रिकेट

इस श्रीलंकाई के लिए भगवान से भी बढ़कर हैं रोहित शर्मा, बुरे वक्त में की थी मदद

हाल ही में रोहित ने उनके लिए कुछ ऐसा किया कि वह अब रोहित को अपना भगवान मानने लगा है।

2 min read
Dec 14, 2017

नई दिल्ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली शादी के सिलसिले में इटली गए थे। इसलिए उनकी सभी ज़िम्मेदारियां यहां रोहित शर्मा निभा रहे हैं। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज़ के लिए रोहित शर्मा को कप्तानी का ज़िम्मा सौंपा गया है। पहले मैच में जहां भारत को 7 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। तो वहीं मोहाली में खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारत ने लंका को 141 रनों से हरा दिया। मैच में टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ 208 रनों की नाबाद पारी भी खेली थी। आमतौर पर रोहित शर्मा लोगों के बीच अपने खेल को लेकर ही जाने जाते हैं। लेकिन हम आपको जो बात बताने जा रहे हैं। उसके बाद आप रोहित के और भी बड़े फैन हो जाएंगे।

दरअसल श्रीलंका का एक शख्स रोहित शर्मा का बहुत बड़ा फैन है। लेकिन हाल ही में रोहित ने उनके लिए कुछ ऐसा किया कि वह अब रोहित को अपना भगवान मानने लगा है। रोहित शर्मा के इस श्रीलंकाई फैन का नाम मोहम्मद निलाम है। निलाम भारत से पूरी सीरीज़ होने के बाद श्रीलंका लौटने वाले थे। जानकारी के मुताबिक निलाम की श्रीलंका वापसी की एयर टिकट 26 दिसंबर की थी। भारत और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दौरान निलाम को पिता के बारे में मालूम पड़ा कि उनकी तबियत काफी बिगड़ गई है। निलाम के पिता गले के कैंसर से पीड़िता थे, इसलिए उन्हें सर्जरी की ज़रूरत थी।

ये भी पढ़ें

रिश्ते में इस दिग्गज क्रिकेटर के जीजा लगते हैं रोहित शर्मा, ऐसे हुई थी मुलाकात

काफी कोशिशों के बावजूद निलाम को कोलंबो जाने के लिए टिकट नहीं मिली। जिसके बाद उन्होंने रोहित शर्मा से मदद मांगी थी। जिसके बाद रोहित ने निलाम की तुरंत मदद की और कैसे भी करके उन्हें कोलंबो भेजने का प्रबंध कराया था। रोहित की इस मदद के लिए निलाम उनके आभारी हैं। निलाम ने रोहित के लिए कहा कि वे जितने अच्छे बल्लेबाज़ हैं उससे भी अच्छे वे इंसान हैं। निलाम ने रोहित को बड़े दिल वाला इंसान कहा था। आपको बता दें कि अब निलाम के पिता की तबियत बिल्कुल ठीक है, उनकी सर्जरी भी हो गई है।

Published on:
14 Dec 2017 04:15 pm
Also Read
View All