30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026 के बाद भारतीय टीम में वापसी पर बोले रजत पाटीदार – न उम्मीद है और ना ही चयन का इंतज़ार

फाइनल से ठीक पहले रजत पाटीदार से भारतीय टी20 टीम में वापसी को लेकर सवाल किया गया। इस पर RCB कप्तान ने साफ कहा, “मैं भारतीय टीम से जुड़े किसी भी चयन का इंतजार नहीं कर रहा, इसलिए उम्मीद भी नहीं करता।”

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 30, 2026

rajat Patidar

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार (फोटो- IANS)

Rajat Patidar, Royal Challengers Bengaluru vs Gujarat Titans, Final, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का फ़ाइनल मुक़ाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच खेला जाएगा। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मैच से पहले आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने एक बड़ा बयान दिया है।

रजत पाटीदार का बेहतरीन प्रदर्शन

फाइनल से ठीक पहले रजत पाटीदार से भारतीय टी20 टीम में वापसी को लेकर सवाल किया गया। इस पर RCB कप्तान ने साफ कहा, “मैं भारतीय टीम से जुड़े किसी भी चयन का इंतजार नहीं कर रहा, इसलिए उम्मीद भी नहीं करता।” इस सीजन पाटीदार ने एक बार फिर शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 14 मैचों की 13 पारियों में 44.18 की औसत और 196.76 के स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए, जिसमें पांच अर्धशतक शामिल हैं। न सिर्फ बल्लेबाजी में आक्रामक भूमिका निभाई, बल्कि कप्तानी में भी संतुलित फैसले लेते हुए उन्होंने आरसीबी को लगातार दूसरी बार आईपीएल फाइनल तक पहुंचाया है।

क्या भारतीय कप्तान बनाना चाहेंगे ?

जब उनसे पूछा गया कि क्या वे कभी भारतीय टी20 टीम के कप्तान बनने की कल्पना करते हैं, तो पाटीदार ने संयमित जवाब दिया, “मैं खुद को भारत का टी20 कप्तान देखने की कल्पना नहीं करता। लेकिन हां, हर कप्तान ट्रॉफी जीतना चाहता है। पिछले साल हमने जीती, लेकिन अब नया सीजन है। 2025 की बातें छोड़ो, अभी जो है उसी पर ध्यान दो। हमें जो करना है, वो करके दिखाना है।”

सफलता का श्रेय किसी एक या दो खिलाड़ियों को नहीं

आरसीबी इस फाइनल में बेहद आत्मविश्वास के साथ उतर रही है। पिछले कुछ सीजनों से टीम आईपीएल की सबसे कंसिस्टेंट टीमों में शुमार रही है। पाटीदार मानते हैं कि इस सफलता का श्रेय किसी एक या दो खिलाड़ियों को नहीं जाता। उन्होंने कहा, "पहले टीम एक-दो खिलाड़ियों पर निर्भर करती थी, लेकिन अब हर खिलाड़ी मैदान पर उतरते ही अपनी जिम्मेदारी समझता है। जिम्मेदारी का शब्द आज हर खिलाड़ी के दिमाग में है।"

उन्होंने आगे जोड़ा, “टीम के लिए कुछ करने की चाहत और ये विश्वास कि हम यहां क्वालीफायर खेलने नहीं, बल्कि फाइनल जीतने आए हैं, यही माइंडसेट बदला है।” पिछले साल ट्रॉफी जीतने के बावजूद टीम का रवैया बिल्कुल नहीं बदला है। पाटीदार खुद को डिफेंडिंग चैंपियन के रूप में नहीं, बल्कि एक नई चुनौती के रूप में देख रहे हैं।'

RCB के कप्तान ने कहा, "ईमानदारी से कहूं तो हमने कुछ खास नहीं बदला। हम डिफेंड नहीं कर रहे, बस एक और ट्रॉफी जीतने का मौका है। 2025 पीछे छोड़ दो, 2026 नया सीजन है और नया मौका है।"

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग

IPL 2026