30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IPL 2026: टीम बाहर हो गई लेकिन वैभव सूर्यवंशी जीतेंगे कम से कम चार अवार्ड, लगातार दूसरी बार मिलेगी ‘कार’

वैभव इस सीजन कम से कम चार अवार्ड अपने नाम करेंगे। इस सीजन वैभव सबसे ऊंचे स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। ऐसे में उन्हें 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' का अवार्ड मिलना पक्का है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Siddharth Rai

May 30, 2026

Vaibhav Suryavanshi

राजस्थान रॉयल्स के युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

Vaibhav Sooryavanshi, Rajasthan royals IPL 2026: पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) का इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में सफर समाप्त हो गया है। दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) के हाथों 7 विकेट से मिली करारी हार के बाद राजस्थान टूर्नामेंट से बाहर हो गया है। मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मुक़ाबले में राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का बल्ला जमकर बोला। उन्होंने 47 गेंद पर सात छक्के और आठ चौके की मदद से 96 रन बनाए।

वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीजन बेहद शानदार रहा

भले ही राजस्थान रॉयल्स बाहर हो गई हो लेकिन वैभव सूर्यवंशी के लिए यह सीजन बेहद शानदार रहा है। उन्होंने 16 मैचों में 48.50 की बेहतरीन औसत से 776 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 237.30 का रहा। वैभव ने इस सीजन पांच अर्धशतक और एक शतक लगाया।

वैभव फिर जीतेंगे कार

वैभव इस सीजन कम से कम चार अवार्ड अपने नाम करेंगे। इस सीजन वैभव सबसे ऊंचे स्ट्राइक रेट वाले बल्लेबाज के रूप में उभरे हैं। ऐसे में उन्हें 'सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन' का अवार्ड मिलना पक्का है। पिछले सीजन भी यह अवार्ड उन्होंने ही जीता था और टाटा कर्व कार जीती थी।

इस अवॉर्ड की दौड़ में वही खिलाड़ी शामिल हैं, जिन्होंने कम से कम 7 मैच खेले हों और न्यूनतम 100 गेंदों का सामना किया हो। जिनका स्ट्राइक रेट सबसे बेहतर होगा, वही इस खिताब का हकदार बनेगा। वैभव को इस साल टाटा सिएरा कार के साथ 10 लाख रुपये की नकद राशि भी मिलेगी। स्ट्राइक रेट के मामले में वैभव फिन एलन (214.11), प्रियांश आर्य (211.62), अभिषेक शर्मा (204.72) और रजत पाटीदार (196.76) जैसे दिग्गज बल्लेबाजों से काफ़ी आगे हैं।

इस सीजन लगाए सबसे ज्यादा छक्के

इसके अलावा वैभव सुपर सिक्सर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड भी अपने नाम करेंगे। उन्होंने इस सीजन 72 छक्के लगाए है। यह किसी भी बल्लेबाज द्वारा एक सीजन में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं। ऑरेंज कैप की लिस्ट में भी वे टॉप पर हैं। यहां उन्हें गुजरता के कप्तान शुभमन गिल पछाड़ सकते हैं। गिल ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 53 गेंदों में 104 रनों की लाजवाब पारी खेली। वह आईपीएल 2026 में खेले 15 मुकाबलों में 722 रन बना चुके हैं।

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट भी वैभव ही हैं

अगर वे फ़ाइनल में अर्धशतक लगा देते हैं तो वैभव से ऑरेंज कैप छीन सकते हैं। इसके अलावा साई सुदर्शन 16 मुकाबलों में 710 रन बनाकर तीसरे नंबर पर हैं। उन्हें ऑरेंज कैप जीतने के लिए 66 रनों से ज्यादा की पारी खेलनी होगी। इसके अलावा 'मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर' का अवार्ड भी वैभव के नाम ही होने वाला है। उनके 436.5 अंक हैं।

इसका मतलब है की वैभव सुपर स्ट्राइकर ऑफ द सीजन, सुपर सिक्सर ऑफ द टूर्नामेंट, मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर और इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड मिलना लगभग तय है। वहीं ऑरेंज कैप अगर वे जीतते हैं तो पांच अवार्ड अपने नाम कर लेंगे।