30 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

तो इस वजह से RR vs GT मैच में फिक्सिंग का लगने लगा आरोप, वीडियो देख भी हो जाएंगे हैरान

RR vs GT match fixing rumors: आईपीएल 2026 के क्वालिफायर 2 (RR vs GT) मैच में अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में दो बार टॉस होने और डोनोवन फरेरा द्वारा आसान कैच छोड़ने के बाद सोशल मीडिया पर फिक्सिंग के आरोप लगने लगे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 30, 2026

RR vs GT IPL 2026 toss controversy video , RR vs GT match fixing rumors on X , Shubman Gill 104 runs vs Rajasthan Royals

राजस्थान बनाम गुजरात मैच से पहले टॉस होते हुए (Photo - Screengrab)

RR vs GT match fixing rumors: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के क्वालिफायर 2 मुकाबले में गुजरात टाइटंस (GT) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 7 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में जगह बना ली है। लेकिन इस मैच में हार-जीत से ज्यादा चर्चा सोशल मीडिया पर फिक्सिंग के आरोपों की हो रही है। मैच की पहली गेंद डलने से पहले ही मैदान पर कुछ ऐसा अजीब ड्रामा हुआ, जिसने फैंस को हैरान कर दिया और लोग मैच की प्रामाणिकता पर सवाल उठाने लगे।

एक मैच और दो बार टॉस?

इस बड़े विवाद की शुरुआत हुई टॉस के समय। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने सिक्का उछाला और राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने 'हेड्स' कॉल किया। सिक्का नीचे गिरा और 'टेल्स' आया, जिसका मतलब था कि गुजरात टॉस जीत चुका था। लेकिन तभी मैच रेफरी प्रकाश भट्ट को रियान पराग की आवाज ठीक से सुनाई नहीं दी और भारी कन्फ्यूजन पैदा हो गया।

वहां मौजूद ब्रॉडकास्टर रवि शास्त्री ने तुरंत घोषणा की कि टॉस दोबारा कराया जाएगा। दोबारा हुए टॉस में बाजी पलट गई और राजस्थान रॉयल्स टॉस जीत गई। रियान पराग ने तुरंत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस दोबारा टॉस कराने के फैसले से शुभमन गिल के चेहरे पर साफ निराशा दिखी, क्योंकि वह खुद भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे। गिल ने कहा कि इस पिच पर पहले ही 40 ओवर का खेल हो चुका है और रेफरी को रियान की आवाज न सुनाई देना दुर्भाग्यपूर्ण था।

इसके बाद सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इस घटना को लेकर सीधे फिक्सिंग की तरफ इशारा करना शुरू कर दिया कि राजस्थान को इस मिस-कम्युनिकेशन का सीधा फायदा मिला।

डोनोवन फरेरा का वो कैच छूटना

मैच के दौरान एक और ऐसी घटना घटी जिसने फैंस का शक और बढ़ा दिया। चौथे ओवर की पहली गेंद पर नांद्रे बर्गर ने साई सुदर्शन को एक शॉर्ट गेंद डाली, जिस पर सुदर्शन ने पुल शॉट खेला। गेंद टॉप एज लेकर हवा में मीलों ऊंची चली गई। फॉरवर्ड स्क्वायर लेग से डोनोवन फरेरा दौड़ते हुए आए, लेकिन वह गेंद की लाइन को जज नहीं कर पाए। पीछे की तरफ गिरते हुए उन्होंने एक बेहद आसान सा कैच टपका दिया। सुदर्शन को मिले इस जीवनदान ने राजस्थान को मैच में बहुत पीछे धकेल दिया।

हालांकि, इन सभी विवादों और टॉस हारने के बावजूद गुजरात टाइटंस ने मैदान पर बल्ले से करारा जवाब दिया। शुभमन गिल ने सिर्फ 53 गेंदों में 3 छक्कों और 15 चौकों की मदद से 104 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली। गिल के इस धमाकेदार शतक की बदौलत गुजरात ने 215 रनों के विशाल लक्ष्य को 8 गेंद शेष रहते ही 3 विकेट खोकर आसानी से हासिल कर लिया।