16 जुलाई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

SMS स्टेडियम को लेकर RCA का बड़ा कदम, खिलाड़ियों की किस्मत बदलने वाला है यह नया प्रस्ताव

RCA SMS Stadium Jaipur proposal: राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) ने जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) स्टेडियम में सालभर मैच कराने के लिए खेल परिषद को 48 लाख रुपये का नया प्रस्ताव भेजा है, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा फायदा होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anshika Verma

May 30, 2026

SMS Stadium Jaipur

SMS Stadium Jaipur _ File PIC

RCA SMS Stadium Jaipur proposal: राजस्थान क्रिकेट में एक बहुत बड़ा और चौंकाने वाला बदलाव होने जा रहा है। राजस्थान क्रिकेट संघ (RCA) की एडहॉक कमेटी ने खिलाड़ियों के भले के लिए राजस्थान राज्य खेल परिषद के सामने एक ऐसा प्रस्ताव रखा है, जो प्रदेश के क्रिकेट की तस्वीर बदल सकता है। RCA ने जयपुर के सवाई मानसिंह (SMS) अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को पूरे साल इस्तेमाल करने के बदले हर साल 48 लाख रुपये (4 लाख रुपये प्रति महीना) देने की पेशकश की है। कमेटी के संयोजक डॉ. मोहित जसवंत यादव और सदस्य अरिष्ट सिंघवी ने इस सिलसिले में खेल परिषद के सचिव राजकेश मीणा से मुलाकात की।

आखिर क्यों लिया गया यह फैसला?

अभी तक की व्यवस्था के मुताबिक, RCA को BCCI के मैचों के लिए 1 लाख रुपये प्रति मैच और घरेलू मैचों के लिए 50 हजार रुपये प्रति मैच किराया देना पड़ता है। महंगा किराया होने के कारण सालभर में सिर्फ 5% मैच ही SMS स्टेडियम में हो पाते हैं और बाकी मैचों को दूर-दराज के मैदानों पर शिफ्ट करना पड़ता है।

बेहतर मंच मिलने की उम्मीद

डॉ. मोहित यादव का कहना है कि, 'RCA साल में 300 से ज्यादा मैच कराता है। वर्तमान किराया व्यावहारिक नहीं है, जिससे हमारे युवा खिलाड़ियों को जयपुर के इस विश्वस्तरीय मैदान पर खेलने का मौका नहीं मिल पाता। नया प्रस्ताव मंजूर होने से खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिलेगा।'

RCA ने न सिर्फ सालाना 48 लाख रुपये देने की बात कही है, बल्कि स्टेडियम और RCA अकादमी मैदान के रखरखाव (Maintenance) की पूरी जिम्मेदारी उठाने को भी कहा है। इसके लिए संघ अपने ग्राउंड स्टाफ, क्यूरेटर और करोड़ों की मशीनरी लगाने को तैयार है।

क्रिकेट को मिलेगा नया अनुशासन

घरेलू क्रिकेट को और मजबूत करने के लिए RCA ने मैच रेफरी सेमिनार और परीक्षा का भी आयोजन किया। इस पहल का मकसद पूर्व खिलाड़ियों के अनुभव का इस्तेमाल करना है।

ऑनलाइन सेमिनार में 40 पूर्व खिलाड़ियों ने भाग लिया और परीक्षा में 33 अभ्यर्थी बैठे, जिनमें से 22 पास हुए। ये रेफरी मैदान की स्थिति, अनुशासन और अंपायरिंग रिपोर्ट पर सीधे RCA को फीडबैक देंगे।