क्रिकेट

आसान मौकों को भुनाने और छोटी गलतियों को सुधारने की जरूरत : विराट

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली करारी हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि टीम को कम से कम आसान मौकों को भुनाने और छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने कीजरूरत हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 7 Oct 2020, 1:26 AM IST
jaipur
आसान मौकों को भुनाने और छोटी गलतियों को सुधारने की जरूरत : विराट

दुबई. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली करारी हार के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान विराट कोहली ने कहा है कि टीम को कम से कम आसान मौकों को भुनाने और छोटी-छोटी गलतियों को सुधारने की जरूरत हैं। बेंगलुरु की टीम सोमवार को दिल्ली के 197 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पूरी तरह विफल रही थी और निर्धारित 20 ओवर में 137 रन ही बना सकी थी। बेंगलुरु की ओर से विराट ने सर्वाधिक 43 रन बनाए लेकिन वह अपनी टीम को हार के मुंह से बाहर नहीं निकाल सके। विराट ने मैच के बाद कहा, ''दिल्ली को पहले छह ओवरों में शानदार शुरुआत मिली और अगले आठ ओवरों में हमने मुकाबले को नियंत्रित रखा लेकिन मैच का आखिरी चरण हमारे हाथ से निकल गया। मुकाबले के दौरान हमें महत्वपूर्ण कैचों को पकडऩा होगा और मौकों को भुनाना होगा। ऐसा नहीं हैं कि हम आधे-अधूरे मौकों को छोड़ रहे है बल्कि हम बेहद आसान कैच छोड़ रहे है जिससे टीम को नुकसान होता है। उन्होंने कहा, ''अंत के ओवरों की गेंदबाजी तथा बल्लेबाजी में सुधार किया जा सकता हैं। हमारा प्रदर्शन अच्छा नहीं था तथा हम नई गेंद से बहुत आक्रामक हो कर खेल रहे थे जबकि शिखर धवन और पृथ्वी शॉ ने दिल्ली के लिए काफी अच्छी शुरुआत की। हम छह ओवर के बाद मुकाबले वापस में आये लेकिन मार्कस स्टॉयनिस का कैच छोडऩा भारी पड़ा जिन्होंने मुकाबले को हमसे दूर कर दिया।

Updated on:
7 Oct 2020, 1:26 AM IST
Published on: