क्रिकेट

T20 World Cup से पहले पाकिस्तान इन दो देशों से खेलेगा ट्राईंगुलर सीरीज, देखें पूरा शेड्यूल

ICC के मुताबिक पाकिस्तान अक्टूबर की शुरुआत में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ ट्राईंगुलर सीरीज खेलेगा। बाबर आजम के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी और क्राइस्टचर्च में सभी टीमें एक दूसरे से दो-दो मैच खेलेगी।

2 min read
टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान एक ट्राईंगुलर सीरीज खेलने जा रहा है।

Pakistan tri-series before T20 World Cup: इस साल के अंत में ऑस्ट्रेलिया में आयोजित होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान एक ट्राईंगुलर सीरीज खेलने जा रहा है। इस सीरीज की मदद से पाकिस्तान खुद को वर्ल्डकप के लिए तैयार करेगा और 23 अक्टूबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (MCG) में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत के खिलाफ होने वाले मैच में उन्हें एक बार फिर कड़ी चुनौती देगा।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) के मुताबिक पाकिस्तान अक्टूबर की शुरुआत में न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के खिलाफ ट्राईंगुलर सीरीज खेलेगा। बाबर आजम के नेतृत्व वाली पाकिस्तानी टीम न्यूजीलैंड का दौरा करेगी और क्राइस्टचर्च में सभी टीमें एक दूसरे से दो-दो मैच खेलेगी। 2018 के बाद बाबर पहली बार न्यूजीलैंड की धरती पर अंतरराष्ट्रीय सीरीज खेलेंगे। वे अंगूठे की चोट के चलते 2020-21 के दौरे में नहीं जा पाये थे।

इस ट्राईंगुलर सीरीज को लेकर बाबर ने कहा, "मुझे खुशी है कि हम न्यूजीलैंड में ट्राईंगुलर सीरीज खेलेंगे क्योंकि इससे हमें ऑस्ट्रेलिया में टी20 विश्व कप के लिए अभ्यस्त होने में मदद मिलेगी।" पाकिस्तान के कप्तान ने आगे कहा, "मैं अंगूठे की चोट के कारण न्यूजीलैंड में पिछल दौरान नहीं कर पाया था। लेकिन इस बार दो अच्छे विरोधियों के खिलाफ क्राइस्टचर्च में क्रिकेट खेलने के लिए उत्सुक हूं।"

बता दें न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियां लगभग एक जैसी ही होती हैं। ऐसे में पाकिस्तान का यह फैसला तुरुप का इक्का साबित हो सकता है। इस सीरीज का फायदा पाकिस्तान को वर्ल्ड कप में मिलेगा। इसको लेकर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के अध्यक्ष रमीज राजा ने कहा, "मैं चाहता था कि मेरी टीम विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलियाई वातावरण में कमोबेश कुछ अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। अब टीम को न्यूजीलैंड में त्रिकोणीय सीरीज के दौरान अपने संयोजन और प्रमुख खिलाड़ियों के फॉर्म का परीक्षण करने का अच्छा मौका मिलेगा।" पाकिस्तान की टीम के डबल हेडर सीरीज में शामिल होने के लिए 4 अक्टूबर को न्यूजीलैंड के लिए रवाना होगी।

ट्राईंगुलर सीरीज का पूरा शेड्यूल -
-8 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
-9 अक्टूबर - पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
-10 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
-11 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
-12 अक्टूबर - बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
-13 अक्टूबर - न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च
-14 अक्टूबर - फाइनल, हेगले ओवल, क्राइस्टचर्च

Published on:
28 Jun 2022 12:13 pm
Also Read
View All