क्रिकेट

RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, रियान पराग फिर बाहर, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान यशस्वी जयसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। टीम के नियमित कप्तान रियान पराग नहीं खेल रहे हैं।
2 min read
May 19, 2026
RR vs LSG
IPL 2026: RR ने पहले मैच में एलएसजी को 40 रन से हराया था (photo - IPL )

Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें सीजन का 64वां मुकाबला पहले सीजन की चैम्पियन राजस्थान रॉयल्स (RR) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच खेला जा रहा है। जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम (SMS) में हो रहे इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के नियमित कप्तान रियान पराग नहीं खेल रहे हैं। टॉस करने के लिए टीम की ओर से युवा खब्बू बल्लेबाज यशस्वी जयसवाल आए।

राजस्थान रॉयल्स के लिए अहम मुक़ाबला

यशस्वी जयसवाल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। यह राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो मुक़ाबला है। अगर राजस्थान रॉयल्स इस मैच में हार जाती है तो उनकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका लगेगा। टीम को प्लेऑफ की राह पर बने रहने के लिए इस मैच में जीत हासिल करना लगभग जरूरी है।

पराग को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी

आरआर के कप्तान यशस्वी जायसवाल ने टॉस जीतकर कहा, "हम पहले गेंदबाजी करेंगे। यह एक अच्छी विकेट लग रही है और बाद में कुछ ओस भी पड़ सकती है। हम इस पर नजर रखेंगे। मुझे राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी करने पर गर्व है। पराग को हैमस्ट्रिंग में चोट लगी है। उम्मीद है वह ठीक हो जाएगा। हमारी टीम में तीन बदलाव किए गए हैं। जडेजा को अभी भी थोड़ी परेशानी है।"

एडेन मार्करम नहीं खेल रहे

एलएसजी के कप्तान ऋषभ पंत ने कहा, "हमें पूरा भरोसा है कि यह बल्लेबाजी के लिए एक अच्छी विकेट है। हम पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी, कुछ भी करने के लिए तैयार हैं। हमारे लिए बहुत कुछ दांव पर लगा है। हमें अपने ओनर और फैंस के लिए खेलने पर बहुत गर्व है। एडेन एक निजी मामले की वजह से घर चले गए हैं। उनकी जगह बडोनी खेलेंगे। शमी बाहर हैं। उनकी जगह मोहसिन आए हैं।"

LSG और RR का हेड टू हेड

एलएसजी और आरआर दोनों के लिए सीजन का यह 13वां मैच है। एलएसजी पिछले 12 मैचों में सिर्फ 4 जीत सकी है और प्लेऑफ की रेस से बाहर है, जबकि आरआर 12 मैचों में 6 जीत के साथ अंकतालिका में पांचवें स्थान पर है और प्लेऑफ में चौथे स्थान की दावेदार है। आरआर के लिए यह मैच बेहद अहम है और जीत उसे प्लेऑफ के करीब ले जाएगी। सीजन की पहली मुलाकात में आरआर ने एलएसजी को 40 रन से हराया था। पराग का न होना, इस मैच में आरआर के लिए झटका है। आरआर अपने पिछले 3 मैच लगातार हारी है और पिछले 8 मैचों में 6 मैच हारी है। टीम को एलएसजी के खिलाफ अपने घरेलू मैदान पर दमदार खेल दिखाना होगा। एलएसजी ने अपना पिछला मैच 7 विकेट से जीता था।

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), आयुष बदोनी, अब्दुल समद, शाहबाद अहमद, मोहसिन खान, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव। 
इम्पैक्ट सब: मुकुल चौधरी, मणिमरन सिद्धार्थ, दिग्वेश सिंह राठी, हिम्मत सिंह, अर्शिन कुलकर्णी।

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल (कप्तान), लुहान ड्रि प्रिटोरियस, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), डोनोवान फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, सुशांत मिश्रा, संदीप शर्मा, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा।
इम्पैक्ट सब: वैभव सूर्यवंशी, युद्धवीर सिंह, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, रियान पराग।

Updated on:
19 May 2026 07:24 pm
Published on:
19 May 2026 07:09 pm