25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs SL: जुर्माने के बाद यशस्वी जायसवाल को चेतावनी, दिग्गज ने बताया क्यों बड़ी मुसीबत में पड़ने वाले हैं सलामी बल्लेबाज

IND vs SL Colombo Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो टेस्ट में यशस्वी जायसवाल और असिता फर्नांडो के बीच हुई नोकझोंक के बाद दोनों पर आईसीसी ने मैच फीस का 25% जुर्माना लगाया। इस विवाद पर चेतेश्वर पुजारा समेत पूर्व भारतीय क्रिकेटर्स ने जमकर आलोचना की है।
2 min read
Google source verification
Yashasvi Jaiswal

यशस्वी जायसवाल (फोटो- IANS)

IND vs SL 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के दौरान यशस्वी जायसवाल और श्रीलंका के असिता फर्नांडो के बीच हुए नोकझोंक के बाद दोनों क्रिकेटर्स पर आईसीसी ने मैच फीस का 25% जुर्माना लगा दिया है। दोनों की हरकत की दुनिया भर में जमकर आलोचना हो रही है। यशस्वी जायसवाल को तो पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने जमकर लताड़ा है और उन्हें चेतावनी तक दे डाली है।

आउट होने के बाद बढ़ा मामला

आपको बता दें कि दूसरे टेस्ट के पहले दिन यशस्वी जायसवाल असिता फर्नांडो की गेंद पर बोल्ड हो गए। इसके बाद श्रीलंका बॉलर ने उन्हें एक सेंड ऑफ दिया, जिसके बाद ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे भारतीय ओपनर यशस्वी जायसवाल वापस आए और श्रीलंकाई गेंदबाज से भिड़ गए। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों कि खिलाड़ियों और अंपायर्स को बीच बचाव करना पड़ा।

दूसरे दिन की शुरुआत से पहले यशस्वी जायसवाल ने उस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि लोगों को नहीं पता कि वहां पर एक्चुअली हुआ क्या था। लास्ट में उन्होंने लिखा कि भारत को पता है कि उसको कैसे जवाब देना है।

पुजारा ने दिखाई आईना

जायसवाल का यह मैसेज भारतीय पूर्व क्रिकेटर्स को कन्वेंस नहीं कर पाया। ब्रॉडकास्टर से बात करते हुए चेतेश्वर पुजारा ने बताया कि जो भी मैदान पर हुआ, वह अच्छा नहीं था। खिलाड़ी होने के नाते आपको अपनी भावनाओं को कंट्रोल करना होता है। कभी-कभी आपको गुस्सा आता है, मैं यह बात समझ सकता हूं। आप निराश होते हैं, हताश होते हैं और गुस्से में कुछ बातें कह देते हैं। यह यहां तक सब कुछ ठीक है, लेकिन जब आप एक-दूसरे के खिलाफ चले जाते हैं, एक-दूसरे से बॉडी कॉन्टैक्ट होता है, यह मैदान पर बर्दाश्त के बाहर है।

इसके अलावा WV रमन ने कहा कि क्रिकेट के मैदान पर शब्दों का आदान-प्रदान होता रहता है। विकेट गिरने के बाद ज्यादातर ऐसा देखने को मिलता है। उन्होंने यशस्वी जायसवाल को हिदायत तक दे दी कि उनकी मुसीबत बढ़ने वाली है। उन्होंने बताया कि हमेशा एक लाइन होती है, जिससे आप क्रॉस नहीं कर सकते हैं। वहीं टीम इंडिया के पूर्व सेलेक्टर सबा करीम ने कहा कि किसी को उन्हें याद दिलाना चाहिए कि यहां आप एक दूसरे से ऐसे नहीं भिड़ सकते हो।

भारत की स्थिति मजबूत

दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने अपनी पहली पारी में दो विकेट खोकर 8 रन बना लिए थे, जहां लहीरु उदारा को प्रसिद्ध कृष्ण ने आउट किया था, तो वहीं प्रभात जयसूर्या को मानव सुथार ने दो रन के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया था। इससे पहले भारतीय टीम ने 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पहली पारी घोषित कर दी थी, जिसमें देवदत्त पडिक्कल और ध्रुव जुरेल ने शतकीय पारी खेली थी, तो शुभमन गिल और ऋषभ पंत ने अर्धशतक जमाया था।