क्रिकेट

Mahendra Singh Dhoni के संन्यास की खबर पर भड़कीं Sakshi, बोलीं- धोनी को है क्रिकेट से प्यार

Sakshi ने Mahendra Singh Dhoni को लेकर अफवाह उड़ाने वालों की खबर लेते हुए कहा है कि लॉकडाउन में लोग मानसिक असंतुलन के शिकार हो गए हैं।
2 min read
Sakshi Rawat and MS Dhoni
Sakshi Rawat and MS Dhoni

चेन्नई : कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण देश में लगे लॉकडाउन में महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपनी पत्नी साक्षी (Sakshi Rawat) और बेटी जीवा (Ziva) के साथ रांची स्थिति अपने फॉर्महाउस में समय बिता रहे हैं। वह टीम इंडिया के सफलतम कप्तानों में से एक हैं। पूरे लॉकडाउन के दौरान वह सोशल मीडिया से दूर रहे और इस बीच सोशल मीडिया पर उनके संन्यास की खबरें #DhoniRetire के साथ खूब चर्चा में रही। इस पर महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी रावत ने धोनी की आईपीएल (IPL) फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) से इंस्टाग्राम पर लाइव चैट में कहा कि इस लॉकडाउन में जब धोनी की सोशल मीडिया पर मौजूदगी नहीं है, तब पता नहीं उनके संन्यास की खबरें कहां से आती है। साक्षी इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें इस बारे में पता नहीं है।

ट्विटर पर की थी कड़ी टिप्पणी

जब महेंद्र सिंह धोनी के संन्यास की अफवाहें सोशल मीडिया पर उड़ी तो साक्षी ने इन खबरों को पूरी तरह से भ्रामक बताया और अपने ट्विटर अकाउंट पर कड़े शब्दों में लिखा- 'यह सिर्फ अफवाहें हैं। इसके आगे उन्होंने लिखा कि वह समझती हैं कि लॉकडाउन में लोग मानसिक तौर पर असंतुलित हो गए हैं। #DhoniRetire... कुछ तो करो। हालांकि इसके कुछ ही देर बार साक्षी ने अपना यह ट्वीट हटा लिया था।

साक्षी ने कहा, धोनी क्रिकेट को लेकर हैं भावुक

इस मौके पर पूर्व भारतीय कप्तान की पत्नी ने रविवार को कहा कि क्रिकेट को लेकर धोनी हमेशा भावुक रहते हैं और यह उनका प्यार है। धोनी ने 2018 में चेन्नई सुपर किंग्स को तीसरी बार आईपीएल का खिताब जिताया था। साक्षी की मानें तो धोनी तब भी भावुक हो गए थे। इसके अलावा साक्षी ने धोनी के वीडियो गेम के प्रति प्यार के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि वीडियो गेम उनके लिए तनाव खत्म करने का हथियार है। साक्षी ने कहा कि धोनी का दिमाग हमेशा सोचता रहता है और वह आराम नहीं करता है।

दौरे पर खुला रखते हैं दरवाजा

साक्षी ने एक और रहस्योदघाटन करते हुए कहा कि धोनी जब भी दौरे पर जाते हैं तब वह हमेशा अपना दरवाजा खुला रखते हैं। जब भी वे चाहें तो खिलाड़ियों से बात करते हैं। उन्होंने कहा कि 2010 के बाद जब से वह शादी कर आईं हैं, तब से देख रही हैं। वह हमेशा दरवाजा खुला रखते हैं लोग आते हैं और हम सुबह में तीन चार बजे तक बात करते रहते हैं। साक्षी ने कहा कि माही जब भी क्रिकेट के बारे में बात करते हैं, वह दूर चली जाती हैं।

लॉकडाउन के बाद पहाड़ पर जाने की है योजना

साक्षी रावत ने कहा कि लॉकडाउन के बाद वह और माही पहाड़ों पर जाने की योजना बना रहे हैं। साक्षी ने कहा कि अगर क्रिकेट शुरू हो जाता है तो फिर क्रिकेट ही होगा। लेकिन फिलहाल उन्होंने और माही ने पहाड़ों पर जाने की योजना बनाई है। हम उत्तराखंड जाने की योजना बना रहे हैं और एक छोटे से गांव में रहेंगे। साक्षी ने बताया कि हम सड़क के रास्ते वहां जाएंगे। कोई फ्लाइट नहीं होगी।

विश्व कप के बाद से नहीं खेले हैं धोनी

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी पिछले साल जुलाई के बाद से क्रिकेट मैदान में खेलने नहीं उतरे हैं। वह आखिरी बार आईसीसी एकदिवसीय क्रिकेट विश्व कप (ICC ODI Cricket World Cup) के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलने के लिए उतरे थे। वह 29 मार्च से होने वाले आईपीएल के 13वें संस्करण में उतरने वाले थे, लेकिन कोरोना वायरस के कारण यह अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया है।

Updated on:
31 May 2020 08:50 pm
Published on:
31 May 2020 08:48 pm
Also Read
View All
IND vs ENG 1st ODI: इंग्लैंड में शर्मनाक हार के बाद क्या टीम इंडिया करेगी वापसी? आज बर्मिंघम में ODI महामुकाबले से होगा नए सफर का आगाज

विराट कोहली संग क्या प्लान बना रहे हैं शुभमन गिल? 2027 वर्ल्ड कप को लेकर खुद किया बड़ा खुलासा

ENG vs IND, 1st ODI: जीत से आगाज करेगा भारत या इंग्लैंड मारेगा बाजी? जानिए हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

Eng vs Ind 1st ODI: बर्मिंघम में पिछले ODI में हुई थी चौकों-छक्कों की बारिश, जब पहली पारी में बने 400 रन, पढ़ें एजबेस्टन की पिच रिपोर्ट

ENG vs IND 1st ODI Playing XI: पहले वनडे में होगी विराट कोहली समेत 3 स्टार प्लेयर्स की वापसी, गौतम गंभीर न चाहते हुए भी अपने ‘चहेते’ को करेंगे बाहर