10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

‘मैंने पिता से किया वादा निभाया’, भारत को अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचाने के बाद बोले आर्यवीर सहवाग

आर्यवीर सहवाग ने यूएई के खिलाफ 160 रनों की शानदार पारी खेलकर भारत को अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में पहुंचाया। उन्होंने अपने पिता वीरेंद्र सहवाग से किए गए वादे को पूरा करने के बाद कही दिल छू लेने वाली बात।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Satya Brat Tripathi

•

Updated: 10 Nov 2026, 8:06 PM IST

Aaryavir Sehwag Century

आर्यवीर सहवाग शतक लगाने के बाद। (Photo- X/@BCCI)

Aryavir Sehwag: पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग के शानदार शतक की बदौलत भारत ने यूएई को 70 रन से हराकर अंडर-19 एशिया कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। सेमीफाइनल में 12 नवंबर को भारत का सामना अफगानिस्तान से होगा।

मैच समाप्त होने के बाद आर्यवीर सहवाग ने कहा, 'बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। पिच पर थोड़ा टर्न था। मैंने शुरुआत में संभलकर खेलने और लगभग 40 ओवर तक बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पिच पर कई चुनौतियां थीं, लेकिन मैंने डॉट बॉल की चिंता नहीं की। मुझे पता था कि मैं बाद में इसकी भरपाई कर लूंगा। मैं बड़ा स्कोर बनाना चाहता था।'

आर्यवीर सहवाग ने आगे कहा, 'मैंने आज किसी से बड़ा स्कोर बनाने का वादा किया था। खुशी है कि मैं अपना वादा पूरा कर पाया। वह शख्स कोई और नहीं, बल्कि मेरे पिता (वीरेंद्र सहवाग) हैं। मैंने उनसे कहा था कि मैं बड़ा शतक लगाऊंगा। मुझे उनकी विरासत को आगे बढ़ाना है, क्योंकि उन्हें सिर्फ बड़े शतक ही पसंद हैं।'

आर्यवीर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया

आपको बता दें कि आर्यवीर ने 168 गेंदों पर 160 रनों की शानदार पारी खेली। उनकी इस बेहतरीन पारी की बदौलत भारत ने यूएई को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। शानदार प्रदर्शन के लिए आर्यवीर को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

आर्यवीर सहवाग ने की शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल की बराबरी

यूएई की अंडर-19 टीम के खिलाफ आर्यवीर सहवाग ने भारत की ओर से पांचवीं सबसे बड़ी पारी खेली। उन्होंने 160 रनों की शानदार पारी खेलकर शुभमन गिल और मयंक अग्रवाल के रिकॉर्ड की बराबरी की। इन दोनों क्रिकेटरों ने भी भारत की अंडर-19 टीम के लिए 160-160 रनों की पारियां खेली थीं।

वहीं, अंबाती रायडू के नाम भारत की अंडर-19 टीम की ओर से सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने 2002 में इंग्लैंड की अंडर-19 टीम के खिलाफ नाबाद 177 रन बनाए थे। इसके अलावा, 2026 के अंडर-19 वर्ल्ड कप में वैभव सूर्यवंशी ने 175 रनों की शानदार पारी खेली थी। वैभव सूर्यवंशी ने 2025 में यूएई के खिलाफ भी 171 रनों की पारी खेली थी।