क्रिकेट

रोहित, कोहली और अय्यर से भी अच्छा है संजु सैमसन का वनडे एवरेज, फिर भी नहीं मिल रहा मौका

पिछली 10 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा औसत शुभमन गिल का है। गिल ने 80.6 के औसत से रन बनाए हैं। उनके बाद संजू सैमसन ने 66, श्रेयस अय्यर ने 59.1, रवींद्र जडेजा ने 59 और विराट कोहली ने 54.5 के औसत से रन बनाए हैं।
2 min read
rohit_viraat_kohli.png

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुक़ाबला चेन्नई में खेला गया। इस मैच में कंगारू टीम ने बेहतरीन प्रदर्शान करते हुए भारत को 21 रन से हरा दिया। इस हार के साथ भारत ने वनडे सीरीज 2-1 से गवा दी। इस हार का मुख्य कारण भारतीय बल्लेबाजों का खराब प्रदर्शन रहा। इस दौरान भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव लगातार तीन बार 'गोल्डन डक' पर आउट हुए।

सूर्यकुमार यादव के इस खराब प्रदर्शन से भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड (BCCI) की सलेक्शन कमेटी पर फैंस सवाल खड़े कर रहे हैं। सूर्यकुमार को बार बार वनडे क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के ऊपर मौका दिया जा रहा है। वनडे क्रिकेट में पिछली दस पारियों में बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर डाली जाये तो सैमसन का औसत कप्तान रोहित शर्मा, विराट कोहली और श्रेयस अय्यर से भी अच्छा है। बावजूद इसके उन्हें मौका नहीं दिया जा रहा है।

पिछली 10 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा औसत शुभमन गिल का है। गिल ने 80.6 के औसत से रन बनाए हैं। उनके बाद संजू सैमसन ने 66, श्रेयस अय्यर ने 59.1, रवींद्र जडेजा ने 59 और विराट कोहली ने 54.5 के औसत से रन बनाए हैं। चयनकर्ता संजू सैमसन को वनडे टीम में ज्यादा मौके नहीं दे ही है। पिछले साल जब टी20 वर्ल्ड कप खेला जाना था तब चयनकर्ता उन्हें टी20 टीम में शामिल नहीं कर रहे थे और लगातार वनडे खिला रहे थे। लेकिन अब जब इस साल वनडे वर्ल्ड कप खेला जाना है तो संजू को चयनकर्ता वनडे टीम में मौका नहीं दे रहे हैं।

संजू सैमसन ने जुलाई 2021 में श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया था। उन्होंने अब तक 11 मैचों की 10 पारियों में 66.00 की एवरेज से 330 रन बनाए हैं। जिसमें दो अर्धशतक के साथ 86 रन की नाबाद पारी शामिल है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 नवंबर 2022 को खेले गए मुकाबले में उन्हें जगह दी गई थी, जिसमें उन्होंने 36 रन बनाए थे। पिछले साल उनका औसत 71.00 का रहा था। हालांकि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उन्होंने एक भी मैच नहीं खेला है।

Published on:
23 Mar 2023 01:25 pm
Also Read
View All
‘वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है’, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू में देरी पर BCCI ने तोड़ी चुप्पी

Eng vs Ind 2nd T20I: क्या वैभव सूर्यवंशी इंग्‍लैंड के खिलाफ मैनचेस्‍टर में डेब्‍यू करेंगे? कोच मोर्ने मोर्केल के जवाब ने तोड़े करोड़ों फैंस के दिल

Eng vs Ind 2nd T20I: Vaibhav Sooryavanshi के डेब्‍यू से पहले खौफ में इंग्‍लैंड, प्‍लेइंग XI में जोफ्रा आर्चर की वापसी, जोश टंग बनेंगे डेब्‍यूटेंट

SL A vs IND A: साई सुदर्शन ने श्रीलंका के खिलाफ लगातार दूसरा शतक जड़ किया कमाल, गौतम गंभीर और ऋषभ पंत को एक साथ पछाड़ा

‘वैभव के लिए संजू को टीम से हटाना गलत, मैनेजमेंट को सैमसन पर भरोसा दिखाना चाहिए’: दिनेश कार्तिक