25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Duleep Trophy 2026: वैभव सूर्यवंशी की फिरकी का कमाल, एकतरफा जीत की दहलीज पर पहुंची ईस्ट जोन

East Zone vs North East Zone: दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन की टीम जीत की दहलीज पर है। इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी, जहां उसका सामना सेंट्रल जोन या साउथ जोन से होगा।
2 min read
Google source verification
vaibhav Suryavanchi wicket in Duleep Trophy 2026

विकेट के लिए अपील करते हुए सूर्यवंशी (फोटो- BCCI Domestic X)

Vaibhav Suryavanshi Wickets in Duleep Trophy: दलीप ट्रॉफी 2026 के पहले क्वार्टर फाइनल में ईस्ट जोन की टीम जीत की दहलीज पर खड़ी है। बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 2 पर खेले जा रहे इस मुकाबले में ईस्ट जोन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 467 रन बनाए थे। जवाब में नॉर्थ ईस्ट जोन की टीम पहली पारी में 111 रन पर ढेर हो गई थी और दूसरी पारी में 80 रन पर 7 विकेट गंवा दिए हैं, जिसमें से 2 विकेट वैभव सूर्यवंशी ने चटकाए हैं। इस मुकाबले को जीतते ही ईस्ट जोन की टीम सेमीफाइनल पहुंच जाएगी।

2 ओवर में चटकाए 2 विकेट

जब नॉर्थ ईस्ट जोन की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी, तब ईशान किशन ने सूर्यवंशी को आजमाने का फैसला किया। 15 साल के ये स्टार कप्तान की उम्मीदों पर पहली ही ओवर में खरा उतरा और नॉर्थ-ईस्ट जोन को एक और झटका दिया। इसके बाद अपने अगले ओवर में उन्होंने अएक और विकेट हासिल किया।

ईस्ट जोन के लिए पहली पारी में अभिजीत सरकार ने 5 विकेट चटकाए, तो शहबाज अहमद को तीन विकेट मिले। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कोई सफलता नहीं मिली, उन्होंने 9 ओवर में 36 रन खर्च किए। इसके अलावा मुकेश कुमार ने 6 ओवर की गेंदबाजी की और एक विकेट हासिल किया। दूसरी पारी में भी मोहम्मद शमी का खाता अभी तक खाली है, जबकि अनुकूल रॉय ने तीन विकेट हासिल किए हैं, तो वैभव सूर्यवंशी को भी 2 सफलताएं मिली हैं। वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन जैसे बल्लेबाजों का बल्ला नहीं चला था, तो वहीं शहबाज अहमद ने 167 और सुदीप कुमार ने 146 रन की पारी खेली थी।

इस टूर्नामेंट में 6 जोन की टीमें हिस्सा लेती हैं, जिसमें ईस्ट जोन, नॉर्थ ईस्ट जोन के अलावा नॉर्थ जोन, वेस्ट जोन, सेंट्रल जोन और साउथ जोन टीमें शामिल हैं। सेंट्रल जोन और साउथ जोन पिछले दलीप ट्रॉफी की फाइनलिस्ट थीं, जिसकी वजह से उन्हें सीधे सेमीफाइनल में जगह मिली है। नॉर्थ ईस्ट जोन को हराते ही ईस्ट जोन सेमीफाइनल पहुंच जाएगा, जहां उसका सामना सेंट्रल जोन या साउथ जोन से होगा।

दूसरे क्वार्टरफाइनल में रोमांचक मुकाबला जारी

दूसरी ओर नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जा रहा है। नॉर्थ जोन की पहली पारी 251 रन पर सिमट गई थी। जवाब में वेस्ट जोन 187 रन ही बना सकी। नॉर्थ जोन दूसरी पारी में 251 रन पर सिमट गई। इस मुकाबले अब वेस्ट जोन को जीतने के लिए 283 रन बनाने होंगे। हालांकि अगर मैच ड्रॉ होता है तो पहली पारी में बढ़त हासिल करने वाली नॉर्थ जोन की टीम सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी। टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में सितंबर में 6 सितंबर से शुरू होगा।