WTC Final 2023 : शुभमन गिल के कैच को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। खुद शुभमन गिल ने भी सोशल मीडिया के माध्‍यम से अपना रिएक्‍शन देते हुए अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए हैं। गिल को यह पोस्‍ट भारी पड़ सकती है। आईसीसी उन पर कोड ऑफ कंडक्‍ट के उल्‍लंघन में कार्रवाई भी कर सकता है।
WTC Final 2023 : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच चुका है। भारत को खिताब जीतने के लिए 280 रन चाहिए तो ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट की दरकार है। चौथे दिन शुभमन गिल के कैच को लेकर शुरू हुआ विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कैमरून ग्रीन के कैच पर हरभजन सिंह, सुनील गावस्कर और वीरेंद्र सहवाग जैसे कई दिग्गजों ने आपत्ति जाहिर की है। वहीं, खुद कैमरून ग्रीन ने भी इसे लेकर अपनी सफाई दी है। जबकि शुभमन गिल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना रिएक्शन देते हुए अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए हैं। शुभमन को यह पोस्ट भारी पड़ सकती है। आईसीसी उन पर कोड ऑफ कंडक्ट के उल्लंघन में कार्रवाई भी कर सकता है।
दरअसल, शुभमन गिल ने खुद को कैच आउट दिए जाने के फैसले के खिलाफ मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की है। शुभमन गिल ने कैमरून ग्रीन के कैच पकड़ने वाली फोटो ट्वीट करते हुए उसके कैप्शन में दो मैग्नीफाइंग ग्लास इमोजी और माथा पीटने वाली इमोजी शेयर की। वहीं गिल ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर तालियों की इमोजी और कैच की फोटो पोस्ट की है। उनकी यह पोस्ट विवाद को और बढ़ा सकती है।
ऐसे शुरू हुआ विवाद
शुभमन गिल 18 रन बनाकर खेल रहे थे। इसी बीच स्कॉट बोलैंड की गेंद उनके बल्ले का किनारा लेते हुए स्लिप में कैमरून ग्रीन की ओर गई। ग्रीन ने बाईं तरफ झुककर गेंद पकड़ ली। इस पर मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर से मदद मांगी। थर्ड अंपायर रिचर्ड कैटलब्रो ने अलग-अलग एंगल से रीप्ले देखने के काफी देर बाद कैच आउट करार दिया। लेकिन, रोहित शर्मा और गिल इस फैसले से हैरान थे। क्योंकि रीप्ले में ये साफ नहीं था कि पूरी सफाई से कैच पकड़ी गई है। कई एंगल से गेंद जमीन से टच हो रही थी। इसके बाद फैंस ने हुटिंग शुरू कर दी। वहीं, भारतीय दिग्गजों ने भी थर्ड अंपायर के फैसले पर सवाल उठाए।
यह भी पढ़ें : पाकिस्तान की मेजबानी में ही खेला जाएगा एशिया कप, जानें कहां होंगे भारत-पाक के मैच
गिल को मिल सकती है सजा
मैच के बीच सोशल मीडिया पर पोस्ट कर थर्ड अंपायर के निर्णय पर आपत्ति जताना गिल को भारी पड़ सकता है। यह आईसीसी के कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन है। आर्टिकल 2.7 में साफ लिखा है कि सोशल मीडिया पोस्ट करना आईसीसी के नियमों का उल्लंघन है। अब देखने वाली बात ये होगी कि आईसीसी शुभमन गिल को क्या सजा देती है?
यह भी पढ़ें : शुभमन गिल के विवादित कैच को लेकर खुद कैमरून ग्रीन ने किया ये खुलासा