क्रिकेट

T20 World Cup में आज तीन मैच, क्या 2 साल पुराना हिसाब चुकता कर पाएगा पाकिस्तान, जब मिला था सबसे बड़ा जख्म

T20 World Cup 2026 में आज तीन मैच खेले जाएंगे। इनमें सबसे अहम मुकाबला पाकिस्‍तान और यूएसए के बीच होगा। पाक टीम यूएसए से 2 साल पुराना हिसाब चुकता करने उतरेगी। आज के मैचों को आप कब और कहां देख सकते हैं? आइये जानें-

2 min read
Feb 10, 2026
पाकिस्‍तान बनाम यूएसए मुकाबला आज। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/ICC)

T20 World Cup 2026 में आज मंगवार 10 फरवरी को फैंस को तीन मुकाबले देखने को मिलेंगे। अब तक इस बड़े टूर्नामेंट में अंडरडॉग टीमों (एसोसिएट देशों) ने शानदार प्रदर्शन किया है। आज का सबसे अहम मुकाबला पाकिस्‍तान और यूएसए के बीच खेला जाएगा। पाकिस्‍तान की टीम यूएसए से दो साल पुराना हिसाब चुकता करना चाहेगी। जब 2024 के टी20 वर्ल्‍ड कप के रोमांचक मुकाबले में यूएसए ने हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया था। आईये आपको भी बताते हैं कि आज कौन से मैच कब खेले जाएंगे और आप इन्‍हें कहां देख पाएंगे?

ये भी पढ़ें

ICC की मीटिंग के बड़े फैसले: 15 को ही होगा भारत-पाक मैच, बांग्लादेश पर नहीं लगेगा कोई बैन, बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी का भी तोहफा

यूएसए ने सुपर ओवर में चटाई थी पाक को धूल

टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के ग्रुप स्‍टेज के मुकाबले में पाकिस्‍तान का सामना यूएसए से हुआ था। उस मैच में पाकिस्‍तान ने पहले बल्‍लेबाजी करते हुए सात विकेट के नुकसान पर 159 रन स्‍कोर बोर्ड पर लगाए थे। इसके जवाब में यूएसए भी तीन विकेट के नुकसान पर 159 रन बना सका और मैच टाई हो गया। इसके बाद सुपर ओवर खेला गया जिसमें यूएसए ने 18 रन बनाए, लेकिन पाकिस्‍तान 13 रन ही बना सका। इस तरह यूएसए ने जीत दर्ज की और पाकिस्‍तान की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।

आज के मैच

आज चौथे दिन का पहला मुकाबला सुबह 11 बजे से ग्रुप ए में नीदरलैंड्स और नामीबिया के बीच खेला जाएगा। नीदरलैंड्स पाकिस्तान से पिछला मैच हारने के बाद वापसी करने के लिए बेताब होगी। जबकि नामीबिया टूर्नामेंट का अपना पहला मैच खेलेगा और अच्छी शुरुआत करना चाहेगा। दूसरा मुकाबला ग्रुप डी में न्‍यूजीलैंड और यूएई के बीच दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। जबकि पाकिस्‍तान बनाम यूएसए का मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा।

T20 वर्ल्ड कप की ब्रॉडकास्ट और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

आईसीसी मेंस T20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच स्टार स्पोर्ट्स पर टेलीकास्ट होंगे, जबकि इनकी लाइव स्ट्रीमिंग आप JioHotstar पर देख सकते हैं। इन मैचों की कमेंट्री कई भारतीय भाषाओं में उपलब्‍ध है। मोबाइल यूजर्स के लिए वर्टिकल लाइव फीड और 360-डिग्री व्यू और मल्टी-कैम एंगल जैसे इमर्सिव ऑप्शन भी मिल रहे हैं। JioHotstar भारत के मैचों में सेमीफाइनल और फाइनल के लिए अतिरिक्त क्षेत्रीय भाषा फीड और भारतीय सांकेतिक भाषा कवरेज भी उपलब्‍ध कराएगा।

Also Read
View All

अगली खबर