क्रिकेट

U19 Asia Cup 2026: पाकिस्तान-बांग्लादेश समेत 3 टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह, टीम इंडिया आज खेलेगी वर्चुअल क्वार्टरफाइनल

India U19 Qualification Scenario: अंडर-19 एशिया कप 2026 में पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। चौथे स्थान के लिए भारत और UAE के बीच मुकाबला होगा। जानें मैच रद्द होने की स्थिति में टीम इंडिया को कैसे फायदा मिल सकता है और टूर्नामेंट का पूरा समीकरण क्या है।
2 min read
• •
Updated: 10 Nov 2026, 6:29 AM IST
Team India U19
अंडर 19 एशिया कप 2026 (फोटो- BCCI)

IND U19 vs UAE U19, Asia Cup 2026: अंडर-19 एशिया कप 2026 के लिए 3 टीमों का सेमीफाइनल टिकट कंफर्म हो चुका है, जिसमें पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं। मंगलवार को होने वाले भारत बनाम UAE के मुकाबले से चौथे सेमीफाइनलिस्ट का फैसला होगा। ग्रुप A में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर है और UAE की टीम तीसरे स्थान पर है। दोनों टीमों के बीच खेला जाने वाला मुकाबला अगर किसी वजह से रद्द होता है, तो टीम इंडिया को फायदा होगा।

IND vs UAE मैच रद्द हुआ तो क्या?

टीम इंडिया का नेट रन रेट बेहतर है। भारतीय टीम ने अपने पहले मुकाबले में नेपाल को हराया था, तो UAE ने भी नेपाल को ही शिकस्त दी थी। दोनों ही टीमों को पाकिस्तान ने हराया है। पाकिस्तान ने अगले दौर का टिकट कंफर्म कर लिया है। इस ग्रुप से अब एक और टीम सेमीफाइनल में जाएगी, जिसका फैसला भारत और UAE के बीच होने वाले मुकाबले से होगा।

दूसरे ग्रुप से बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। अफगानिस्तान ने तीनों मैच जीतकर ग्रुप B में टॉप किया और उसने सबसे पहले सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया। उसके बाद बांग्लादेश की जीत से श्रीलंका की उम्मीदें टूट गईं। श्रीलंका की टीम इस टूर्नामेंट में 3 में से सिर्फ एक ही मैच जीत पाई, जहां उसने मलेशिया को हराया था। दूसरी ओर, बांग्लादेश को सिर्फ अफगानिस्तान से हार झेलनी पड़ी। उसने श्रीलंका और मलेशिया को हराकर सेमीफाइनल में टिकट हासिल कर लिया।

14 नवंबर को खेला जाएगा फाइनल

दोनों ग्रुप की दो टॉप टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी। दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 12 नवंबर को खेले जाएंगे, जबकि खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को होगा। इस टूर्नामेंट को भारतीय टीम 8 बार जीत चुकी है, तो बांग्लादेश और पाकिस्तान ने दो-दो बार ट्रॉफी उठाई है। अफगानिस्तान भी एक बार चैंपियन रहा है।

U19 एशिया कप 2026 ग्रुप A

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1पाकिस्तान (Q)22004+0.746
2भारत21102+1.439
3UAE21102+0.203
4नेपाल20200-2.531

U19 एशिया कप 2026 ग्रुप B

स्थानटीममैचजीतहारबेनतीजाअंकनेट रन रेट
1अफगानिस्तान (Q)33006+3.176
2बांग्लादेश (Q)32104+0.913
3श्रीलंका (E)31202-0.012
4मलेशिया (E)30300-5.079

Q = क्वालिफाई (सेमीफाइनल में जगह), E = टूर्नामेंट से बाहर

Updated on:
10 Nov 2026, 6:29 AM IST
Published on: