क्रिकेट

U19 वर्ल्डकप के सुपर 6 के लिए भारत समेत इन 5 टीमों ने किया क्वालीफाई, जानें न्यूजीलैंड-अफ्रीका का हाल

U19 World Cup Super 6 Scenario: आईसीसी मेंस अंडर 19 वर्ल्डकप 2026 के सुपर 6 स्टेज के लिए अब तक 5 टीमें क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिसमें भारत, श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और अफगानिस्तान की टीमें शामिल हैं।
2 min read
Jan 20, 2026
U19 टीम इंडिया
U19 टीम इंडिया (फोटो- BCCI)

Super 6 Qualified Teams: आईसीसी मेंस अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर सिक्स दौर की रेस तेज हो चुकी है। अब तक 5 टीमों ने सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है और रेस में अभी भी 10 टीमें शामिल हैं। सबसे पहले भारतीय टीम ने सुपर 6 का टिकट हासिल किया था, जिसने अपने पहले मैच में USA और दूसरे मैच में बांग्लादेश को मात दी थी। टीम इंडिया का ग्रुप स्टेज में आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड से होगा, जो अगले दौर में जगह बनाने की रेस में शामिल है।

ग्रुप ए से श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया ने अपने-अपने दोनों मुकाबलों को जीतकर सुपर सिक्स का टिकट हासिल किया है। वहीं ग्रुप डी से भारतीय टीम क्वालीफाई कर चुकी है। ग्रुप सी से इंग्लैंड ने सुपर सिक्स में एंट्री कर ली है, जबकि ग्रुप डी से अफगानिस्तान सुपर सिक्स के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली टीम बन गई है।

सुपर 6 में 12 टीमों के लिए जगह

आपको बता दें कि 16 टीमों में से 12 टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी, और हर ग्रुप से सिर्फ एक टीम ही डिसक्वालीफाई होगी। ग्रुप डी से तंजानिया का सुपर सिक्स से बाहर होना तय माना जा रहा है। वहीं ग्रुप सी से स्कॉटलैंड या जिम्बाब्वे में से कोई एक टीम बाहर होगी, जबकि इंग्लैंड, पाकिस्तान और एक अन्य टीम के सुपर सिक्स में पहुंचने की संभावना है।

ग्रुप बी की बात करें तो अमेरिका की टीम ने दो मैच खेले हैं लेकिन एक भी मुकाबला नहीं जीता है, ऐसे में उसका ग्रुप बी से बाहर होना तय माना जा रहा है। भारतीय टीम वाले ग्रुप से न्यूजीलैंड और बांग्लादेश की टीमें अगले दौर में जगह बना सकती हैं। ग्रुप A से आयरलैंड या जापान की टीम अगले दौर में जगह बना सकती है।

टीम इंडिया 5 बार जीत चुकी है खिताब

सुपर सिक्स में भी दो ग्रुप बनाए जाएंगे, और हर ग्रुप से दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी। आपको बता दें कि अंडर-19 वर्ल्ड कप की सबसे सफल टीम भारत है, जिसने अब तक पांच बार खिताब जीता है। वहीं ऑस्ट्रेलिया ने चार और पाकिस्तान ने दो बार यह ट्रॉफी अपने नाम की है। भारतीय टीम के अब तक के प्रदर्शन की बात करें तो उसने अपने पहले मुकाबले में यूएसए को 6 विकेट से हराया, जबकि दूसरे मैच में बांग्लादेश को 18 रन से मात दी। अब भारतीय टीम ग्रुप स्टेज में अपना आखिरी मुकाबला 24 जनवरी को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलेगी।

Updated on:
20 Jan 2026 09:10 pm
Published on:
20 Jan 2026 03:46 pm