क्रिकेट

अगर वैभव सूर्यवंशी ने आज लगा दिए 4 छक्के, तो विराट कोहली-एबी डिविलियर्स जैसे 7 दिग्गजों को छोड़ देंगे पीछे

Most Sixes in an IPL Season: गुजरात टाइटंस के खिलाफ जयपुर में उतरते ही वैभव सूर्यवंशी के निशाने पर कई बड़े रिकॉर्ड होंगे। एक-एक छक्के के साथ वह विराट कोहली, क्रिस गेल और निकोलस पूरन जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ सकते हैं।
2 min read
May 09, 2026
vaibhav Suryavanshi record in ipl 2026
वैभव सूर्यवंशी (फोटो- IANS)

IPL 2026 RR vs GT Match: जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज एक बार फिर वैभव सूर्यवंशी उतरेंगे। खास बात यह है कि उनके सामने वही टीम होगी, जिसके खिलाफ उन्होंने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी हैं, जिन्होंने पिछले सीजन गुजरात टाइटंस के खिलाफ सिर्फ 35 गेंदों में यह कारनामा किया था।

SMS स्टेडियम में जड़े हैं दोनों शतक

इस सीजन भी वह एक शतक लगा चुके हैं। उन्होंने जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ही सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 36 गेंदों में सैकड़ा जड़ा था। अब एक बार फिर वह गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैदान पर उतरने वाले हैं। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि वह आज फिर बड़ी पारी खेल सकते हैं।

इस मुकाबले में कई बड़े रिकॉर्ड भी दांव पर लगे होंगे। अगर सूर्यवंशी एक छक्का लगा देते हैं, तो वह ऋषभ पंत और एबी डिविलियर्स जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ देंगे। वहीं, दो छक्के लगाते ही वह सूर्यकुमार यादव, विराट कोहली, हेनरिक क्लासेन और क्रिस गेल जैसे खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ सकते हैं। अगर वह तीन छक्के लगाते हैं, तो श्रेयस अय्यर को भी पछाड़ देंगे। वहीं, चार छक्के लगाते ही वह निकोलस पूरन से भी आगे निकल जाएंगे। यानी सवाई मानसिंह स्टेडियम में वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से जैसे-जैसे छक्के निकलेंगे, वैसे-वैसे वह दिग्गज बल्लेबाजों को पीछे छोड़ते जाएंगे।

आपको बता दें कि आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 59 छक्के लगाए थे। इसके बाद आंद्रे रसेल 52 छक्कों के साथ दूसरे स्थान पर हैं। जोस बटलर ने एक सीजन में 45 छक्के लगाए थे, जबकि निकोलस पूरन के नाम 44 छक्के दर्ज हैं। अभिषेक शर्मा 42 छक्के लगा चुके हैं। श्रेयस अय्यर ने 39, विराट कोहली और हेनरिक क्लासेन ने 38-38 छक्के लगाए हैं। सूर्यवंशी इस सीजन अब तक 37 छक्के लगा चुके हैं। अब गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव सूर्यवंशी जितने छक्के लगाएंगे, उससे ज्यादा खिलाड़ियों को वह पीछे छोड़ते जाएंगे।

Published on:
09 May 2026 05:34 pm