
भारतीय महिला टीम की खिलाड़ी (फोटो- BCCI Women)
India Women vs Australia Women: वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 का आज एक महत्वपूर्ण मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में खेला जाएगा, जहां भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला सेमीफाइनल के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रुप बी से इंग्लैंड और वेस्टइंडीज ने तो अगले दौर का टिकट कंफर्म कर लिया है लेकिन ग्रुप ए से अब तक एक भी टीम को सेमीफाइनल का टिकट नहीं मिला है।
ऐसे में इस मैच के बाद ग्रुप ए से कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल पहुंचेंगी, इसका पता चल जाएगा। मुकाबला लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान में भारतीय समय अनुसार शाम 7:00 बजे से खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय क्रिकेट फैंस टीम इंडिया की जीत की दुआ कर रहे हैं। हालांकि हर बड़े मैच से पहले की तरह सवाल ये भी है कि अगर बारिश की वजह से मैच रद्द हो जाता है तो किस टीम को फायदा होगा।
आपको बता दें कि ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया चार मैचों में चार जीत कर पहले स्थान पर है। भारतीय टीम चार मैचों में तीन जीत कर दूसरे स्थान पर है। साउथ अफ्रीका ने भी छह मैचों में तीन जीते हैं और वह नेट रनरेट की वजह से तीसरे स्थान पर है। बांग्लादेश भी सेमीफाइनल की रेस में शामिल है और वह चौथे स्थान पर है। भारत के ग्रुप से नीदरलैंड्स और पाकिस्तान टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। अगर बारिश की वजह से मुकाबला रद्द होता है तो ऑस्ट्रेलिया के 9 अंक हो जाएंगे और वह सेमीफाइनल में टिकट कंफर्म कर लेगी।
मैच रद्द होने की स्थिति में भारतीय टीम के सिर्फ सात अंक हो पाएंगे। ऐसे में अगर साउथ अफ्रीका बांग्लादेश के खिलाफ जीत जाता है तो मैच रद्द होने की स्थिति में भारतीय टीम टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी जबकि साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया अगले दौर में पहुंच जाएंगे। क्योंकि साउथ अफ्रीका के अभी 6 अंक हैं और बांग्लादेश के खिलाफ जीत के बाद उसके 8 अंक हो जाएंगे। हालांकि अगर बांग्लादेश जीत जाता है तो फिर भारतीय टीम हार कर भी सेमीफाइनल में पहुंच सकती है।
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वूमेंस टी20 वर्ल्डकप 2026 के आखिरी ग्रुप स्टेज का मुकाबला लॉर्ड्स में खेला जाएगा। इस मैच के बाद टूर्नामेंट की चारों सेमीफाइनल टीमें कन्फर्म हो जाएंगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से खेला जाएगा और उस वक्त लॉर्ड्स में बारिश की कोई संभावना नहीं हैं।
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), जेमिमा रोड्रिग्स, भारती फुलमाली, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी और राधा यादव।
Updated on:
28 Jun 2026 11:40 am
Published on:
28 Jun 2026 11:40 am
