
पाकिस्तान टीम के कप्तान बाबर आजम। (फोटो सोर्स: IANS)
Babar Azam, ICC Ranking: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार को ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं हुआ है। बस पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने लंबी छलांग लगाते हुए टॉप 10 में जगह बना ली है। लंबे समय के बाद बतौर कप्तान वापसी करते हुए बाबर ने वेस्टइंडीज दौरे पर शानदार प्रदर्शन किया। जिसका फायदा उन्हें आईसीसी रैंकिंग में हुआ है।
वेस्टइंडीज दौरे पर बाबर ने 2 टेस्ट मैचों की 4 पारियों में 2 अर्धशतक की मदद से 193 रन बनाए थे। इस बेहतरीन प्रदर्शन की मदद से उन्होंने टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पांच स्थान की छलांग लगाते हुए दसवें स्थान पर जगह बना ली है। बाबर के 716 रेटिंग अंक हैं।
पाकिस्तान ने ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप सीरीज़ के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज़ को आठ विकेट से हराकर घर से बाहर टेस्ट जीत न पाने का तीन साल से ज़्यादा का सूखा खत्म किया। इस जीत में कप्तान बाबर आज़म के अलावा टीम में वापस बुलाए गए बल्लेबाज़ अब्दुल्ला शफ़ीक़ और स्पिनर साजिद खान ने अहम भूमिका निभाई।
टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में पहले स्थान पर 853 रेटिंग के साथ ऑस्ट्रेलिया के ट्रेविस हेड, 852 रेटिंग के साथ दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के हैरी ब्रूक, 840 की रेटिंग के साथ तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के जो रूट, 831 की रेटिंग के साथ चौथे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ हैं।
पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के टेंबा बावुमा हैं। बावुमा की 775 रेटिंग हैं। छठे स्थान पर 744 की रेटिंग के साथ श्रीलंका के कामिंडु मेंडिस, सातवें स्थान पर 743 की रेटिंग के साथ भारत के शुभमन गिल, आठवें स्थान पर न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र, और नौवें स्थान पर भारत के यशस्वी जायसवाल हैं। श्रीलंका के दिनेश चांदीमल एक स्थान नीचे खिसकते हुए टॉप-10 से बाहर हो गए हैं। वह 11वें वें स्थान पर हैं।
टेस्ट गेंदबाजों की रैंकिंग में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। शीर्ष 10 में भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पहले, न्यूजीलैंड के मैट हेनरी दूसरे, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस चौथे, दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन पांचवें, ऑस्ट्रेलिया के स्कॉट बोलैंड छठे, और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा सातवें स्थान पर हैं। रबाडा को एक स्थान का फायदा हुआ है। पाकिस्तान के नोमान अली एक स्थान के नुकसान के साथ सातवें स्थान पर हैं। ऑस्ट्रेलिया के जोश हेजलवुड नौवें और ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन दसवें स्थान पर हैं। शीर्ष 10 गेंदबाजों में ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक 5 गेंदबाज शामिल हैं।
टेस्ट के शीर्ष दस ऑलराउंडरों में भारत के रवींद्र जडेजा पहले, दक्षिण अफ्रीका के मार्को जानसेन दूसरे, ऑस्ट्रेलिया के मिचेल स्टार्क तीसरे, बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज चौथे, ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस पांचवें, दक्षिण अफ्रीका के वियान मुल्डर छठे, भारत के वाशिंगटन सुंदर सातवें, इंग्लैंड के गस एटकिंसन आठवें, वेस्टइंडीज के जस्टिन ग्रिव्स नौवें और इंग्लैंड के जो रूट दसवें स्थान पर हैं। रूट को एक स्थान का फायदा हुआ है। भारत के अक्षर पटेल और दक्षिण अफ्रीका के कगिसो रबाडा 11 वें और 12 वें नंबर पर हैं। दोनों को एक-एक स्थान का फायदा हुआ है।
Updated on:
12 Aug 2026 02:34 pm
Published on:
12 Aug 2026 02:34 pm
