क्रिकेट

वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं विराट, रोहित एक बार फिर करेंगे कप्तानी

ऐसे में एक बार फिर रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे। रोहित ने एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी और भारत को ख़िताब जिताया था।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Oct 2018, 1:27 PM IST
virat
वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं विराट, रोहित एक बार फिर करेंगे कप्तानी

नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद पांच मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए एक बार फिर भारतीय चयनकर्ता बड़ा बदलाव कर सकते हैं और भारतीय कप्तान विराट कोहली को आराम दे सकते हैं। ऐसे में एक बार फिर रोहित शर्मा भारतीय टीम की कप्तानी करते हुए नज़र आएंगे। रोहित ने एशिया कप में भारतीय टीम की कप्तानी की थी और भारत को ख़िताब जिताया था।

जी हां! जिस हिसाब से वेस्टइंडीज टीम का प्रदर्शन है उसको मद्देनज़र रखते हुए भारतीय चयनकर्ता एक बार फिर सीनियर खिलाड़ियों को आराम दे युवा खिलाडियों को मौका दे सकते हैं। ऐसे में एशिया कप की तरह एक बार फिर वेस्ट इंडीज के खिलाफ युवा टीम खेलती नज़र आएगी। खबरों की माने तो वर्ल्ड कप को देखते हुए विराट को पर्याप्त आराम दिया जा रहा है। इस दौरे के बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भी जाना है। लगातार बिजी शेड्यूल देखते हुए ही विराट कोहली को आराम दिए जाने की बात कही जा रही है। विराट फिलहाल शानदार फॉर्म में हैं। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में विराट ने शानदार बल्लेबाजी की थी और वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में 139 रनों की पारी खेली थी।

टेस्ट सीरीज में भारत फिलहाल 1-0 से आगे है और दूसरा टेस्ट 12 अक्टूबर से हैदराबाद में खेला जाना है।

Updated on:
9 Oct 2018, 1:27 PM IST
Published on: