क्रिकेट

वेस्टइंडीज ने आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए वनडे टीम का किया ऐलान, IPL 2025 खेल रहे इस स्टार खिलाड़ी का कटा पत्ता

West Indies Team Announced: वेस्टइंडीज ने आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर तीन-तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम घोषित कर दी है। इस टीम से शिमरॉन हेटमायर को बाहर कर दिया गया है।

2 min read
May 06, 2025
Feature image

West Indies Team Announced: वेस्टइंडीज ने आयरलैंड और इंग्लैंड के आगामी दौरे पर वनडे सीरीज के लिए अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया है। यह दौरा इस महीने के आखिर में शुरू होगा। कैरेबियाई टीम इस महीने के आखिर में यूरोप का दौरा करेगी, जहां उसे 21-25 मई तक आयरलैंड के खिलाफ तीन मैच और 29 मई से 3 जून तक इंग्लैंड के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। आईपीएल 2025 में राजस्‍थान रॉयल्‍स के लिए बेहद निराशाजनक प्रदर्शन करने वाले शिमरॉन हेटमायर को टीम से बाहर कर दिया गया है।

शाई होप को सौंपी कप्‍तानी

वेस्टइंडीज ने शाई होप को एक बार फिर वनडे टीम का कप्तान बनाया है, जबकि ब्रैंडन किंग, एविन लुईस और कीसी कार्टी जैसे शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों के अलावा पिछले साल आईसीसी अंडर-19 पुरुष क्रिकेट विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करने वाले युवा खिलाड़ी ज्वेल एंड्रयू भी टीम में शामिल हैं। वहीं, बाएं हाथ के बल्लेबाज शिमरॉन हेटमायर इस दौरे से नदारद हैं, क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। 

विश्व कप की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा- हेड कोच

मुख्य कोच डैरन सैमी ने कहा कि ये मैच 2027 विश्व कप की तैयारी का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। बांग्लादेश के खिलाफ पूरी सीरीज जीतने और पिछले साल इंग्लैंड के खिलाफ जीत के बाद टीम में निरंतरता के संकेत दिख रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें उम्मीद है कि परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण होंगी, लेकिन हम एक ऐसी संस्कृति और मानसिकता बना रहे हैं, जो क्रिकेट के उस ब्रांड को खेलने पर जोर देती है जो हमें हमारे कुछ समग्र उद्देश्यों के करीब ले जा रही है।

कोचिंग स्‍टाफ में भी बदलाव

क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने दौरे के लिए कोचिंग स्टाफ में बदलाव की घोषणा की। वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज और 2012 विश्व कप चैंपियन रवि रामपाल टीम के नए गेंदबाजी कोच होंगे, जो जेम्स फ्रैंकलिन की जगह लेंगे। आयरलैंड दौरे के दौरान पूर्व आयरलैंड ऑलराउंडर केविन ओ’ब्रायन की सेवाएं भी कोचिंग स्टाफ के हिस्से के रूप में ली जाएंगी।

वेस्टइंडीज वनडे टीम

शाई होप (कप्तान), ज्वेल एंड्रयू, कीसी कार्टी, रोस्टन चेस, मैथ्यू फोर्ड, जस्टिन ग्रीव्स, आमिर जंगू, अल्जारी जोसेफ, शमर जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, गुडाकेश मोटी, शेरफेन रदरफोर्ड, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड

वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे बनाम आयरलैंड: 21 मई, डबलिन

दूसरा वनडे बनाम आयरलैंड: 23 मई, डबलिन

तीसरा वनडे बनाम आयरलैंड: 25 मई, डबलिन

पहला वनडे बनाम इंग्लैंड: 29 मई, बर्मिंघम

दूसरा वनडे बनाम इंग्लैंड: 1 जून, कार्डिफ

तीसरा वनडे बनाम इंग्लैंड: 3 जून, द ओवल

Published on:
06 May 2025 12:14 pm
Also Read
View All
32 की उम्र में केएस भरत ने कहा क्रिकेट को अलविदा, इंस्टाग्राम पर शेयर किया भावुक पोस्ट, विराट कोहली-रोहित शर्मा को कहा शुक्रिया

रजत पाटीदार की इंडिया ए में सीधे उपकप्तान के रूप में एंट्री, सैमसन फिर नजरअंदाज, गायकवाड़ बने कोहली के रिप्लेसमेंट

रोहित और कोहली की इंजरी पर बोले सहायक कोच रयान टेन डेशकाटे, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले देना होगा फिटनेस टेस्ट

नंबर-3 पर 54.33 की औसत से बल्लेबाजी करते हैं संजू सैमसन, आखिरी मुक़ाबले में ठोका था शतक, क्या कोहली की जगह होगी वनडे टीम में एंट्री?

सूर्याकुमार यादव के बाद कौन संभालेगा टीम इंडिया की टी20 कमान? श्रेयस अय्यर, ईशान किशन या तिलक वर्मा, रेस में संजू सैमसन भी होंगे?