क्रिकेट

7 साल बाद भारत आयेगा पाकिस्तान, होगी अभेद सुरक्षा, तैयारी में जुटे मेजबान बोर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम 7 साल बाद भारत आने वाली है। टीम आखिरी बार 2016 टी-20 विश्व कप में शिरकत करने के लिए भारत आई थी। ऐसे में सुरक्षा के कड़े इतजाम किए गए हैं। पाकिस्तान को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में 31 अक्टूबर को बांग्लादेश और 12 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेलना है।
2 min read
pakistan.png

Pakistan cricket team World cup 2023: इस साल पांच अक्टूबर से शुरू होने वाले आइसीसी वनडे विश्व कप में भले ही पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खेलने पर संशय बरकरार है लेकिन जहां-जहां पाक टीम के मैच होने हैं, वहां के क्रिकेट संघों ने अपनी तरफ से तैयारियां जोरशोर से शुरू कर दी है। पाक टीम आखिरी बार 2016 टी-20 विश्व कप में शिरकत करने के लिए भारत आई थी।

हाल ही में आइसीसी ने इस विश्व कप का कार्यक्रम घोषित किया है। इसके तहत, पाकिस्तान टीम को कुल 9 लीग मुकाबले खेलने हैं। पाक टीम को अहमदाबाद में एक जबकि हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई और बेंगलूरु में दो-दो मुकाबले खेलने हैं। ऐसे में इन सभी राज्यों के क्रिकेट संघों ने अपने स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था का रोड़मैप बनाना शुरू कर दिया है।

आम मैचों से अलग होगी सुरक्षा व्यवस्था
पाकिस्तान को कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डंस स्टेडियम में 31 अक्टूबर को बांग्लादेश और 12 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला खेलना है। बंगाल क्रिकेट संघ (कैब) के अध्यक्ष स्नेहाशीश गांगुली ने कहा कि पाकिस्तान टीम के लिए स्पेशल सिक्योरिटी का इंतजाम किया जाएगा। उन्होंने कहा, पाक टीम के मैच आम मुकाबलों से अलग होंगे और इस कारण उनके लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी।

उन्होंने कहा, हम चाहते हैं कि पाकिस्तान की टीम सुरक्षा को लेकर कोई चिंता ना करे। 2016 टी-20 विश्व कप के दौरान भी हम पाकिस्तान के मैचों की मेजबानी कर चुके हैं। ऐसे में हम उनकी मेजबानी के लिए फिर तैयार हैं।

पाक सुरक्षा दल भी जायजा लेने आ सकता है
एक रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान से एक सुरक्षा दल भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए भारत आ सकता है। 2016 टी-20 विश्व कप के दौरान भी पाकिस्तान का तीन सदस्यीय सुरक्षा दल भारत आया था और टीम की सुरक्षा का जायजा लिया था। सूत्रों के मुताबिक,

इन बातों का खास रखा जाएगा ख्याल
-पाक टीम जिस होटल में ठहरेगी, वहां बाहर तीन लेयर की सुरक्षा होगी। इसके अलावा, जिस फ्लोर पर पाक टीम के खिलाडिय़ों के कमरे होंगे, वहां किसी बाहरी व्यक्ति के जाने पर प्रतिबंध होगा
-पाक टीम के आने-जाने का रूट तय होगा। टीम होटल से स्टेडियम तक किस रूट से जाएगी, उसके चप्पे-चप्पे पर पुलिस और सुरक्षाबलों का घेरा होगा।
-पाक खिलाड़ी बिना सुरक्षाकर्मियों के होटल से बाहर नहीं जा सकेंगे। ड्रोन से भी पाक टीम की सुरक्षा की जाएगी।
-स्टेडियम में प्रवेश से पहले दर्शकों को भी कड़ी सुरक्षा से गुजरना पड़ेगा।

Published on:
30 Jun 2023 04:01 pm
Also Read
View All
McCullum sacked: ‘बैजबॉल’ का अंत, इंग्लैंड ने ब्रेंडन मैकुलम को हेड कोच के पद से हटाया

ICC Meeting: अमेरिका और कनाडा क्रिकेट पर लगा रहेगा बैन, फ्रांस टीम को भी जारी किया नोटिस, मॉरिशस को मिली सदस्यता

IND vs ENG Test: कोहली- सचिन जो न कर पाये वह कर दिखाया यस्तिका भाटिया ने, लॉर्ड्स मैदान पर शतक जड़ने वाली पहली भारतीय महिला क्रिकेटर

मोहम्मद कैफ ने की गौतम गभीर और टीम मैनेजमेंट की आलोचना, कहा – संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी को सही तरीक से हैंडल नहीं किया

इंग्लैंड के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद इरफान पठान ने चयनकर्ताओं पर बोला हमला, पूछा – कहा हैं रियान पराग और रजत पाटीदार?