क्राइम

शोपियां में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, एक आतंकी गिरफ्तार

जम्मू एवं कश्मीर के के शोपियां इलाके में फिलहाल आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एक मुठभेड़ चल रही है। वहीं, एनआईए ने एक अलग घटना में एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है।
less than 1 minute read
जम्मू-कश्मीर: सुरक्षबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ (फाइल फोटो)
फाइल फोटो

शोपियां। जम्मू और कश्मीर के शोपियां जिले में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच एक मुठभेड़ चल रही है। पुलिस और सुरक्षा बल के जवान इस ऑपरेशन को अंजाम दे रहे हैं। वहीं, इससेस पहले गुरुवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू हवाई अड्डे से एक आतंकवादी शाहिद नावेद को गिरफ्तार कर लिया है।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पुलिस और सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम द्वारा आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर एक तलाशी अभियान शुरू करने के बाद गुरुवार दोपहर को गोलाबारी शुरू हो गई। सुरक्षा बलों ने मोर्चा संभाल लिया है और हर हालात से निपटने के लिए पूरी तरह तैयारी में हैं।

वहीं, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने गुरुवार को जम्मू एयरपोर्ट से जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स से जुड़े एक आतंकवादी शाहिद नावेद को गिरफ्तार किया है। वह जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा पुंछ में भंडाफोड़ किए गए मॉड्यूल का हिस्सा था। इस कार्रवाई में पुलिस द्वारा जम्मू-कश्मीर गजनवी फोर्स से जुड़े जमीनी कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया गया था।

Updated on:
08 Apr 2021 05:51 pm
Published on:
08 Apr 2021 05:42 pm
Also Read
View All
जालोर ब्लाइंड मर्डर: पत्नी का प्रेमी ही निकला कातिल, इश्क में रोड़ा बने पति को दोनों ने मिलकर उतारा मौत के घाट

जयपुर के खोह नागोरियान में नशेड़ी बेटे ने की मां की बेरहमी से हत्या, 2 दिन से घर में मचा रहा था उत्पात

भरतपुर ब्लाइंड मर्डर: बेटे की बीमारी का बदला रिश्तेदार की जान लेकर चुकाया, प्लॉट दिखाने के बहाने बुलाया और मार दी गोली

हनुमानगढ़: फर्जी नंबर प्लेट लगी क्रेटा कार नहर में गिरी, डमी नोट और दस्तावेज बरामद; गाड़ी मालिक के खिलाफ मामला दर्ज

Jhalawar News: जेल से रिहाई का जश्न पड़ा भारी, हिस्ट्रीशीटर कबीर संजरी 10 साथियों संग फिर गिरफ्तार, 3 कारें जब्त