क्राइम

छात्र का शारीरिक शोषण करती थी स्कूल की प्रधानाचार्य, फोन बंद कर हुई फरार

यहां तक कि जब एक दिन पीड़ित ने उसके साथ संबंध बनाने का विरोध किया तो प्रधानाचार्या ने स्कूल से उसका नाम काट दिया।
2 min read
• •
Updated: 25 Aug 2018, 10:21 AM IST
news
छात्र का शारीरिक शोषण करती थी स्कूल की प्रधानाचार्य, फोन बंद कर हुई फरार

नई दिल्ली: पंजाब के पटियाला गुरु-शिष्य के रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अपने ही स्कूल के छात्र के साथ जबरन संबंध बनाती थी। 12वीं में बढ़ने वाले इस छात्र ने जब अपने परिजनों से प्रधानाचार्या की शिकायत की तो घटना का खुलासा हुआ। परिजनों ने जब स्कूल प्रबंधन और प्रधानाचार्या से बात करनी चाही तो वह वहां से फरार हो गई।

स्कूल में भी करने लगी छेड़छाड़

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार घटना पटियाला के राजपुरा क्षेत्र की है। यहां एक गांव में रहने वाले पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके स्कूल की प्रधानाचार्या ने एक दिन उसे अपने घर पर बुलाया था। इस दौरान प्रधानाचार्या ने उसके साथ जबरदस्ती की और फिर संबंध बनाए। यही नहीं इस घटना के बाद वह स्कूल में भी उसके साथ छेड़छाड़ करने लगी। जबकि विरोध करने पर उसको इसका खामियाजा भुगतने की धमकी देती थी। यहां तक कि जब एक दिन पीड़ित ने उसके साथ संबंध बनाने का विरोध किया तो प्रधानाचार्या ने स्कूल से उसका नाम काट दिया। इसके बाद जब पीड़ित ने अपना नाम जोड़ने की बात कही तो उसने फिर से संबंध बनाने की शर्त रख दी। तब मजबूरी के चलते पीड़ित को यह बात अपने परिजनों को बतानी पड़ी।

रिपोर्ट शिक्षा सचिव को भेज दी

घटना का खुलासा होने के बाद पुलिस और शिक्षा विभाग ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी प्रधानाचार्या से संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल बंद आ रहा है। वहीं, क्षेत्रीय शिक्षा अधिकारी के अनुसार पीड़ित छात्र की शिकायत के आधार पर रिपोर्ट शिक्षा सचिव को भेज दी गई है।

Published on: