
Black Saree Woman: मध्यप्रदेश के दमोह में पुलिस एक काली साड़ी वाली महिला की सरगर्मी से तलाश कर रही है। काली साड़ी वाली महिला अस्पताल में ऐसा कांड करके भागी है जिसे जानकर हर कोई हैरान है। मामला दमोह जिला अस्पताल का है जहां से एक 4 दिन की मासूम बच्ची चोरी हो गई है। बच्ची की मां का कहना है कि काली साड़ी पहनकर आई महिला उसकी बच्ची को चोरी कर ले गई है।
दमोह जिले पथरिया की रहने वाली वर्षा सिंह नाम की महिला की 4 दिन की मासूम बच्ची जिला अस्पताल से चोरी हो गई है। अस्पताल से बच्ची चोरी होने की खबर से हड़कंप मच गया और तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। वर्षा ने पुलिस को बताया है कि काली साड़ी पहनकर एक महिला आई थी जो उसकी बच्ची को चुरा ले गई है। बच्ची के चोरी होने के बाद मां वर्षा का रो-रोककर बुरा हाल है। साथ ही इस घटना से अस्पताल में भर्ती और भी महिलाएं अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं।
अस्पताल से बच्ची चोरी होने की घटना के बार में जानकारी देते हुए टीआई आनंद सिंह ने बताया कि बच्ची की मां ने बताया है कि काली साड़ी पहनकर आई महिला उसकी बच्ची को चुरा ले गई है। अस्पताल व उसके आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक कर काली साड़ी वाली महिला की तलाश की जा रही है। अस्पताल से बच्ची चोरी होने की इस घटना से अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।