होशंगाबाद

शिविर में किया मरीजों का उपचार

श्रीश्याम जनोपयोगी सेवा संस्थान की ओर से खण्डेलवाज समाज भवन में रोग जांच परामर्श शिविर आयोजित हुआ।

less than 1 minute read
Treatment of Patients In Camp
Treatment of Patients In Camp

बांदीकुई. श्रीश्याम जनोपयोगी सेवा संस्थान की ओर से खण्डेलवाज समाज भवन में रविवार को नि:शुल्क नाक, कान एवं गला रोग जांच परामर्श शिविर आयोजित हुआ। संगठन मंत्री प्रमोद व्यास ने बताया कि शिविर में 201 मरीजों की जांच कर उपचार किया गया। डॉ. नेहा शक्रवाल ने मरीजों का उपचार किया।

कोषाध्यक्ष राधामोहन गुप्ता ने बताया कि संस्थान की ओर बनी टंकियों में टैंकरों से पानी भरवाकर राहत दी जाएगी। मुख्य बाजार के प्रमुख मार्गों पर अस्थाई प्याऊ लगाई जाएगी। शिविर में मंत्री प्रकाश माठा, अध्यक्ष रामचरण खण्डेलवाल, सहमंत्री एमएस चौहान, नवल घीया, रामवीर भुखमारिया, प्रवीण चौहान, सुरेश तांबी ने भी विचार व्यक्त किए। (नि.सं.)