देहरादून

रामलीला मंच पर हार्ट अटैक से कलाकार की मौत, दिल को झंकझोर गई घटना से लोग स्तब्ध

Tragic Event:रामलीला मंचन के दौरान अभिनय करते हुए एक कलाकार की हार्ट अटैक से मंच पर ही मौत हो गई। जीवन पर्यंत रामलीला स्टेज में लोगों को गुदगुदाने वाले हास्य कलाकार की मौत से पूरे पांडाल में हड़कंप मच गया। उनकी मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर छाई हुई है।
2 min read
Nov 08, 2025
Comedian Kamal Chand Ramola died of a heart attack on the Ramlila stage in Lambgaon, Tehri
रामलीला मंच पर कलाकार की हार्ट अटैक से मौत। फोटो सोर्स एआई

Tragic Event:रामलीला में अभिनय करते-करते एक कलाकार की अचानक हार्ट अटैक से मंच पर ही मौत हो गई। ये हृदयविदारक घटना टिहरी के लंबगांव क्षेत्र में घटी है। यहां जीवनभर रामलीला मंच पर हास्य अभिनय के दम पर लोगों के चेहरों पर हंसी लाने वाले प्रतापनगर के ओंण गांव निवासी 74वर्षीय हास्य कलाकार कमल चंद रमोला की रामलीला स्टेज पर ही हार्ट अटैक से मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार रात रमोला गांव में रामलीला मंचन चल रहा था। तमाम दर्शक इस रामलीला में कलाकारों का अभिनय देखने पहुंचे हुए थे। इस रामलीला में हास्य कलाकार कमल चंद रमोला भी अभिनय कर रहे थे। कमल पिछले 34 साल से हास्य कलाकारी के बल पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए थे। उनके मंच पर पहुंचते ही दर्शक हंसी से लोट-पोट हो जाते थे। उनकी अदाकारी का हर कोई कायल था। रामलीला में हास्य कलाकारी के साथ ही कमल नृत्य भी करते थे। गुरुवार रात मंच पर हास्य कलाकार के तौर पर नृत्य करते वक्त कमल अचानक गश खाकर मंच पर ही गिर गए थे। इससे कुछ देर के लिए मंच पर सन्नाटा सा छा गया था। आनन-फानन में उन्हें सीएचसी चौड़ ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनकी मौत से पूरा गांव सदमे में है।

नम आखों से दी विदाई

रामलीला में हास्य कलाकार की मौत से पूरे इलाके में शोक की लहर छाई हुई है। शुक्रवार को सैकड़ों की तादात में लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बिल्यारा घाट पर उनका नम आंखों से अंतिम संस्कार किया गया। रामलीला समिति सदस्यों ने कहा कि हमने न सिर्फ एक कलाकार, बल्कि एक प्रेरणा स्रोत को खो दिया है। उन्हें कमल रमोला के निधन का यकीन ही नहीं हो पा रहा है। लोगों के चेहरों में हंसी बिखरने वाले कलाकार की मौत से हर कोई स्तब्ध है।

Updated on:
08 Nov 2025 08:40 am
Published on:
08 Nov 2025 08:40 am
Also Read
View All
कारगिल विजय दिवस: उत्तराखंड के 75 जांबाजों ने दिया बलिदान, देवभूमि के वीरों ने पाकिस्तान को चटाई थी धूल

Rapido ड्राइवर की दबंगई, सुनसान रास्ते से इनकार पर महिला को बीच सड़क उतारा; Video वायरल होने पर कंपनी ने दिया जवाब

‘हम बागी हैं’, CJP के मंच से सिपाही शेर सिंह ने छोड़ी नौकरी, उत्तराखंड पुलिस ने जारी किया बयान

उत्तराखंड में नकल माफियाओं पर एक और बड़ी कार्रवाई, सीएम पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश, नकल माफियाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिलेगी

UTU Paper leak 2026: उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में पेपर लीक, दो सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द; सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार