देहरादून

Uttarakhand Crime:सेक्स रैकेट में पकड़े गए 60 साल के बुजुर्ग सहित तीन लोगों को पब्लिक ने बिजली के खंभे पर बांधा

Crime News:उत्तराखंड में एक मकान के भीतर अनैतिक देह व्यापार का पब्लिक ने भंडाफोड़ किया है। गुस्साए लोगों ने करीब 60 साल के एक बुजुर्ग सहित तीन आरोपियों को पकड़कर चिलचिलाती धूप में बिजली के खंभे पर बांधकर खूब सबक सिखाया। उसके बाद आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया।

2 min read
Apr 23, 2025
एसएसपी कार्यालय यूएस नगर

Crime News:एक मकान में अनैतिक देह व्यापार के अड्डे का पब्लिक ने खुलासा किया है। ये मामला उत्तराखंड के यूएस नगर जिले के गदरपुर का है। मंगलवार को गदरपुर में लोगों ने एक मकान में घुसकर तीन महिलाओं और तीन पुरुषों को पकड़ लिया। उनमें करीब 60 साल का एक बुजुर्ग भी शामिल था। पब्लिक का आरोप है कि मकान में अनैतिक कार्य चल रहा था। गुस्साए लोगों ने आरोपियों को चिलचिलाती धूप में बिजली के खंभे से बांध दिया, जिससे हंगामा हो गया। पुलिस को सूचना देकर आरोपियों को उनको सौंप दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर पालिका क्षेत्र के एक वार्ड के लोगों को एक मकान में अनैतिक कार्य की भनक लगी तो वह मौके पर जुट गए। वह मकान के अंदर घुस गए। लोगों का आरोप था कि मकान के अंदर कमरों में युवक और महिलाएं संदिग्ध अवस्था थीं। इसके बाद भीड़ ने दो युवक, तीन महिलाओं और एक बुजुर्ग को पकड़ लिया। वहीं वार्ड वासियों ने उनसे पूछताछ की तो आरोपियों ने कोई जवाब नहीं दिया। इस बीच क्षेत्र में अनैतिक कार्य होने की सूचना पर आसपास से अन्य लोग भी मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई थी।

आधे घंटे तक चला हंगामा

सेक्स रैकेट पकड़े जाने के बाद मोहल्ले में जमकर हंगामा हुआ। भीड़ ने तीन लोगों को दबोचते हुए पब्लिक के बीच खड़ा कर दिया। उसके बाद उन्हें एक बिजली के खंभे पर चिलचिलाती धूप के बीच करीब आधे घंटे तक बांधे रखा। वहीं इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इस पर उप निरीक्षक जितेंद्र मेहरा अन्य पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने लोगों से घटना की जानकारी ली और सभी आरोपियों को अपने साथ थाने ले गई। स्थानीय लोगों का कहना था कि जिस मकान में अनैतिक कार्य किया जा रहा था वह हल्द्वानी निवासी एक युवक का बताया जा रहा है।

Published on:
23 Apr 2025 10:12 am
Also Read
View All

अगली खबर