देहरादून

नरभक्षी के भय से कोरोना जैसे हालात : 55 स्कूलों में ऑनलाइन पढ़ाई, घरों में कैद हुए लोग  

Leopard Terror:नरभक्षी तेंदुए के भय से पौड़ी जिले के कई गांवों में कोरोनाकाल के लॉकडाउन जैसे हालात पैदा हो गए हैं। यहां के 55 स्कूलों में ऑनलाइन पठन-पाठन संचालित हो रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों में भी अवकाश घोषित किया गया है। शाम ढलते ही लोग खुद को घरों में आइसोलेट करने को विवश हो गए हैं।
2 min read
Dec 07, 2025
Due to the fear of leopards, a corona-like situation has arisen in Pauri, where online education has been started in 55 schools
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक फोटो

Leopard Terror: नरभक्षी तेंदुए के आतंक के कारण कोरोनाकाल जैसे हालात पैदा हो गए हैं। बता दें कि उत्तराखंड के पौड़ी जिले में तेंदुओं के आतंक से लोगों में दहशत का माहौल है। बीते दिनों यहां पर तेंदुए ने दिन-दहाड़े एक व्यक्ति को मार डाला था। उसके बाद यहां पर गुस्साई भीड़ ने हंगामा काटा था। साथ ही आदमखोर तेंदुए को मारने की मांग भी उठाई थी। अब तक आदमखोर तेंदुआ मारा नहीं गया है। इससे पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है। शिक्षा विभाग ने गुलदार के भय से जिले के 55 स्कूल मंगलवार तक बंद रखने का निर्णय लिया है। हालांकि विभाग ने बच्चों की पढ़ाई को प्रभावित होने से बचाने के लिए स्कूलों को कक्षाएं ऑनलाइन संचालित करने के निर्देश दिए हैं। राजकीय प्राथमिक विद्यालय क्वाली के पास गुलदार की सक्रियता बढ़ने से शिक्षा विभाग ने क्षेत्र के 55 स्कूल बंद करने का फैसला लिया। इसके तहत पौड़ी जिले के संकुल बाडा, चरधार, ढांढरी के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी स्कूल मंगलवार तक बंद करने के आदेश दिए गए हैं। बीईओ के मुताबिक बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए शिक्षण कार्य ऑनलाइन माध्यम से जारी रखा जाएगा। इधर, तेंदुए के भय से लोग शाम होने से पहले खुद को घरों में कैद कर रहे हैं। बाजारों में दिन ढलने से पहले ही सन्नाटा छा रहा है। लोगों का कहना है कि आदमखोर तेंदुए के कारण उन्हें साल 2020 में कोरोना के कारण लगे लॉकडाउन जैसे हालातों का सामना करने को विवश होना पड़ रहा है।

तीन बजे तक ही संचालित होंगे स्कूल

आदमखोर तेंदुए के आतंक से पौड़ी में लोग दहशत में हैं। वन विभाग की रिपोर्ट और जंगली जानवरों की सक्रियता को देखते हुए डीएम स्वाति एस.भदौरिया ने जिलेभर के स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों के समय में अस्थायी परिवर्तन किया है। शनिवार को जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिले में स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र सुबह सवा नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक ही संचालित किए जा सकेंगे। डीएम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को आदेश का सख्ती से पालन कराने को कहा है।

गजल्ड में फिर दिखा तेंदुआ

गढ़वाल वन प्रभाग की पौड़ी रेंज के गजल्ड गांव में गुलदार की दहशत व्याप्त है। शुक्रवार को गुलदार पास के गांव सिरोली में भी ग्रामीणों को दिखाई दिया। गजल्ड में बीते गुरुवार को गुलदार ने एक व्यक्ति को निवाला बना लिया था। गुलदार के यहां सक्रिय होने और हमला करने के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग के साथ ही प्रशासन के प्रति रोष जाहिर किया। वन विभाग ने यहां सक्रिय गुलदार को उसी दिन नरभक्षी घोषित कर यहां शूटर भी तैनात कर दिए थे। अब तक नरभक्षी का पता नहीं लग पाया है।

Updated on:
07 Dec 2025 08:37 am
Published on:
07 Dec 2025 08:35 am
Also Read
View All
बद्रीनाथ मंदिर चंदा चोरी मामला: SIT ने जब्त किया NVR, डिलीट फुटेज रिकवर करने की तैयारी

Ram Mandir Donation Scam: ‘मंदिर में चोरी सिर्फ अपराध नहीं’… रामदेव ने राम मंदिर विवाद के बीच दिया सबसे बड़ा संदेश

बद्रीनाथ धाम में कथित चोरी मामला: BKTC उपाध्यक्ष विजय कपरूवान ने कहा- दोषी गिरफ्तार, मंदिर परिसर में अब लगेंगे हाई-क्वालिटी कैमरे

Badrinath Mandir Theft: बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा एक्शन; मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल को न्यायिक हिरासत में 14 दिनों की जेल

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: मुख्य आरोपी प्रमोद नौटियाल के बयान पर टिकी जांच! गिरफ्तारी के बाद क्या कुछ कहा?