देहरादून

‘मोहम्मद दीपक’ को जान से मारने की धमकी, दो लाख रुपये ईनाम भी किया घोषित, जानें क्यों चर्चाओं में है ये शख्स

Kotdwar Incident : सुर्खियों में चल रहे मोहम्मद दीपक को जान से मारने की धमकी मिली है। इतना ही नहीं उन पर दो लाख रुपये ईनाम भी घोषित किया गया है। आगे पढ़ें कि मोहम्मद दीपक आखिर क्यों देश भर में चर्चाओं में हैं और उन्हें धमकी क्यों मिली है।
2 min read
Feb 09, 2026
A young man known as Mohammad Deepak in Kotdwar, Uttarakhand, has received death threats.
कोटद्वार के दीपक कुमार को जान से मारने की धमकी मिली है

Kotdwar Incident : जिम संचालक दीपक को जान से मारने की धमकी मिलने से पुलिस में हड़कंप मचा हुआ है। बता दें कि पिछले दिनों उत्तराखंड के कोटद्वार में मुस्लिम की कपड़े की दुकान का नाम बाबा रखने से विवाद खड़ा हो गया था। कुछ लोग उस बुजुर्ग मुस्लिम दुकानदार पर उनकी दुकान का नाम बदलने का दबाव डाल रहे थे। उसी दौरान एक शख्स मौके पर पहुंचा और खुद को मोहम्मद दीपक बताते हुए भीड़ के सामने अकेले ही व्यापारी की सुरक्षा में खड़ा हो गया था। उसके बाद से दीपक कुमार पूरे देश में चर्चाओं में हैं। उसके बाद दीपक के खिलाफ केस दर्ज होने के मामले ने भी खूब चर्चाएं बंटोरी थी। बीते दिनों कुछ लोगों ने उनके जिम में भी तोड़फोड़ की थी। इधर, अब दीपक कुमार को सोशल मीडिया में जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मचा हुआ है। साथ ही दीपक कुमार पर दो लाख रुपये ईनाम भी घोषित किया गया है।

राहुल गांधी भी कर चुके हैं ट्वीट

दीपक की चर्चाएं न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश में हो रही हैं। बीते दिनों राहुल गांधी ने भी कोटद्वार प्रकरण और दीपक को लेकर ट्वीट किया था। ये प्रकरण संसद में भी उठ चुका है। सामाजिक संगठन भी दीपक की बहादुरी की तारीफ कर रहे हैं। उन्होंने दीपक को लोकतंत्र और संविधान का रक्षक करार दिया था।

बिहार का निकला आरोपी

दीपक कुमार ने जान से मारने की धमकी मिलने के मामले में पुलिस को तहरीर सौंपी थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। फेसबुक आईडी के अनुसार दीपक को धमकी देने वाले की पहचान राजा उत्कर्ष निवासी मोतिहारी बिहार में  रूप में हुई है। पुलिस ने मामला पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी है। जल्द ही दीपक कुमार को धमकी देने वाले की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।

जमीयत ने घटना को बताया दुर्भाग्यपूर्ण

दीपक कुमार को धमकी देने के मामले की घटना को जमीयत के प्रदेश महासचिव मौलाना शराफत अली कासमी ने बेहद दुर्भाग्यापूर्ण बताया है। उन्होंने कहा कि इंसानियत की रक्षा करने वाले दीपक कुमार को धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। हरिद्वार और कोटद्वार से पहुंचे लोगों ने दीपक के जिम में भी तोड़फोड़ की थी, जोकि गंभीर मामला है। ऐसे नागरिक को निशाना बनाया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसने हिंसा के खिलाफ खड़े होकर सामाजिक सौहार्द और इंसानियत का परिचय दिया। उन्होंने डीजीपी से इस प्रकरण की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है।

Updated on:
09 Feb 2026 06:00 pm
Published on:
09 Feb 2026 05:37 pm