देहरादून

अब ढाई घंटे में पूरा होगा हरिद्वार तक का सफर, एलिवेटेड रोड परियोजना को मिली केंद्र की मंजूरी

Elevated Road :हल्द्वानी से हरिद्वार का सफर अब केवल ढाई घंटे में पूरा हो जाएगा। केंद्र सरकार ने हल्द्वानी-हरिद्वार एलिवेटेड रोड को मंजूरी दे दी है। इस रोड के लिए डीपीआर निर्माण भी शुरू करा दिया गया है। एलिवेटेड रोड बनने से पूरे कुमाऊं के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।
2 min read
• •
Updated: 8 Dec 2025, 12:27 PM IST
Elevated road from Haldwani to Haridwar in Uttarakhand gets approval
एआई से बनाई गई प्रतीकात्मक फोटो

Elevated Road :उत्तराखंड में हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड को मंजूरी मिल गई है। ये रोड कुमाऊं के लिए बड़ी राहत और विकास के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट के मुताबिक, हल्द्वानी से हरिद्वार तक एलिवेटेड रोड निर्माण की प्रक्रिया को राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण विभाग की मंजूरी मिल गई है। इसके अलावा लालकुआं में बाईपास निर्माण के लिए डीपीआर तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है। सांसद के मुताबिक, राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग ने हल्द्वानी-हरिद्वार एलिवेटेड रोड के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने का कार्य प्रारंभ कर दिया है। डीपीआर तैयार होते ही परियोजना के निर्माण को टेंडर आमंत्रित कर दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि एलिवेटेड रोड बनने के बाद हल्द्वानी से हरिद्वार का सफर दो से ढाई घंटे में आसानी से पूरा हो जाएगा। ये एलिवेटेड सड़क न केवल कुमाऊं के लोगों बल्कि यहां आने वाले पर्यटकों के लिए भी सुविधा बढ़ाएगा।

लालकुआं बाइपास देगा बड़ी राहत

उत्तराखंड लालकुआं बाईपास को लेकर भी केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। बकायदा इसकी डीपीआर तैयार करने के लिए टेंडर भी जारी कर दिए गए हैं। बाईपास बनने के बाद लालकुआं क्षेत्र में बढ़ते यातायात दबाव में कमी आएगी और वाहनों की आवाजाही और भी सुगम होगी। इन दोनों परियोजनाओं के पूरा होने से कुमाऊं के धार्मिक, पर्यटन और व्यापारिक क्षेत्रों को बड़ा लाभ मिलेगा। साथ ही क्षेत्रीय विकास को गति भी मिलेगी।

228 किमी दूर है हरिद्वार

हल्द्वानी से हरिद्वार की दूरी करीब 288 किमी है। यूएस नगर, नजीमाबाद, बिजनौर होते हुए हरिद्वार पहुंचा जाता है। हल्द्वानी से हरिद्वार का सफर वर्तमान में करीब पांच घंटे में पूरा होता है। जगह-जगह जाम की समस्या भी बनी रहती है। इससे लोगों को तमाम परेशानियां उठानी पड़ती है। भविष्य में एलिवेटेड रोड बनने से ये सफर आधे समय में सुगम तरीके से पूरा होगा। इससे यात्रियों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी।

Updated on:
8 Dec 2025, 12:27 PM IST
Published on:
Also Read
View All
उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी की टाइमिंग पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, आलोक शर्मा बोले- साजिश रची गई हो सकती है

युवाओं के हाथ में किताब-कंप्यूटर होना चाहिए, नशा नहीं, धामी बोले- नशे को ‘ना’, जिंदगी को ‘हां’ कहें

अंकिता भंडारी केस पर BJP सांसद नरेश बंसल का विपक्ष पर हमला, बोले- राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश कर रहा विपक्ष

अंकिता भंडारी केस: दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में उतरी कांग्रेस, हरीश रावत समेत 31 नेताओं पर FIR

अंकिता भंडारी केस को लेकर हरीश रावत का सरकार पर बड़ा हमला, जानिए क्या है दुष्यंत गौतम से जुड़ा पूरा विवाद